scorecardresearch
 

होटल के कमरे में बैठ नकली नोट छाप रहा था IT इंजीनियर, फरीदाबाद से गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने एक होटल में नकली नोट छापने के आरोप में नोएडा की मल्टीनेशनल कंपनी के एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. होटल के कमरे से लैपटॉप, प्रिंटर और नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले कागज जैसी सामग्रियां बरामद हुई हैं.

Advertisement
X
फरीदाबाद पुलिस को सोमवार को एक होटल के कमरे से संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी. (Photo: Representational)
फरीदाबाद पुलिस को सोमवार को एक होटल के कमरे से संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी. (Photo: Representational)

फरीदाबाद में पुलिस ने एक होटल के कमरे में नकली नोट छापने के आरोप में एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले आरोपी दो दिन तक जिस होटल के कमरे में रुका था, वहां से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला खास कागज, 500 रुपये का एक नकली नोट और 100 रुपये के 10 नकली नोट बरामद किए गए.

उन्होंने बताया कि नकली नोट बनाने से जुड़ी अन्य सामग्री भी बरामद की गई. वहीं, पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान फरीदाबाद के सेक्टर 17 निवासी विनायक झा के तौर पर हुई है. शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी VIT बेंगलुरु से ग्रेजुएट है और नोएडा स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में IT सेक्टर में काम करता है.

फरीदाबाद पुलिस को सोमवार को एक होटल के कमरे से संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कमरे में कोई नहीं था. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और नकली नोटों के साथ-साथ अन्य सामग्री भी बरामद की.

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया और सूरजकुंड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर दो दिन से होटल में रुका हुआ था, लेकिन कमरा लॉक करके गायब हो गया और शक होने पर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी. होटल के रजिस्टर और रिकॉर्ड से पता चला कि कमरा झा ने बुक किया था और इसके कुछ ही देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच NIT टीम को सौंप दी गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अच्छी शिक्षा होने के बावजूद आरोपी ऐसी गतिविधियों में कैसे शामिल हो गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement