scorecardresearch
 

धनतेरस की शाम, सड़क पर रहा ट्रैफिक जाम... कैब बुकिंग में भी ज्यादा दाम

धनतेरस की शाम दिल्ली-NCR में खरीदारी का उत्साह सड़कों पर जाम बनकर दिखा. बाजारों की ओर जाने वाले रास्तों से लेकर रेलवे स्टेशन और बस अड्डों तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं. कई जगह पांच किलोमीटर का सफर तय करने में आधे घंटे तक लग गए. ऊपर से कैब की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी.

Advertisement
X
6 नवंबर को आनंद विहार के पास ट्रैफिक जाम की तस्वीर. (Photo: PTI)
6 नवंबर को आनंद विहार के पास ट्रैफिक जाम की तस्वीर. (Photo: PTI)

शुक्रवार को धनतेरस और दिवाली की खरीदारी करने वालों की भीड़ के कारण दिल्ली-एनसीआर में भारी ट्रैफिक जाम रहा. मिठाइयां और गिफ्ट की डिलीवरी करने जा रहे लोगों की वजह से भीड़ और बढ़ गई. दिल्ली एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग अपने होमटाउन जाने के लिए निकले इसकी वजह से रेलवे स्टेशनों और बस टर्मिनलों के पास की सड़कें खचाखच भरी रहीं. 

व्यस्त ट्रैफिक का कैब ऑपरेटर ने खूब फायदा उठाया और कारों-बाइक की बुकिंग भी आम दिनों के मुकाबले काफी हाई रकम पर हुई. 

शाम 7 बजे के लगभग नोएडा फिल्म सिटी से दिल्ली एयरपोर्ट का ओला एप पर टैक्सी किराया (प्रायरिटी) 868 रुपये था. जबकि बुक एनी कैटेगरी में ये रकम 719 से 887 रुपये थी. बता दें कि ये शुरुआती तौर पर दिखाई गई बुकिंग रकम थी. ऑरिजिनल बुकिंग पर ये रकम और भी बढ़ रही थी. 

ये पीक ट्रैफिक का समय था. इस समय, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण, मध्य और उत्तर दिल्ली के कई हिस्सों में गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही थीं. सड़के खचाखच भरी हुई थी. कई रास्तों पर तो ट्रैफिक सचमुच एक घंटे, पौने घंटे तक थम सा गया था. 

रात 9 बजे के आस-पास हमने एक बार फिर से नोएडा फिल्म सिटी से दिल्ली एयरपोर्ट का किराया चेक किया. इस समय तक किराया 2 सौ से 3 सौ रुपये तक घट चुका था. इस समय चेक करने के दौरान ओला एप पर प्रायरिटी सेगमेंट में टैक्सी का किराया 553 रुपये था. 

Advertisement

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हजारों लोग दिल्ली बाहर जाते हैं. शाम 7 बजे नोएडा सेक्टर-16 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का टैक्सी किराया रैपिडो पर 550 से 907 रुपये तक का था. बता दें कि ये बुकिंग के दौरान दिख रही रकम थी. ऑरिजिनल बुकिंग के समय ये राशि बढ़ जा रही थी. 

ओला एप पर नोएडा फिल्म सिटी से सराय काले खां बस अड्डा का किराया सात बजे शाम 491 से लेकर 559 रुपये के बीच था. 

रात पौने नौ बजे के आस-पास एक बार फिर से हमने बुकिंग शुरू की. इस समय किराया कम हो चुका था और ओला एप पर नोएडा फिल्म सिटी से सराय काले खां बस अड्डा का किराया 390 से 440 रुपये के बीच था. 

शाम सात बजे ओला एप पर नोएडा फिल्म सिटी से कश्मीरी गेट बस अड्डे का किराया 750 से 1100 रुपये के बीच था. 

शाम सात बजे ही ओला एप पर  नोएडा सेक्टर-16 से आनंद विहार बस अड्डा का किराया 600 से 680 रुपये के बीच था.  पौने नौ बजे नोएडा फिल्म सिटी से आनंद विहार के किराए में कमी आई और इस समय बुकिंग अमाउंट 500 से 567 रुपये के बीच था. 

रिपोर्ट के अनुसार कुछ कैब चालकों ने बढ़े किराये की वजह त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग और दिल्ली में गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर लगी पाबंदियों को बताया. कुछ यात्रियों ने यह भी शिकायत की कि जाम के कारण ड्राइवरों को लंबे रास्तों से जाना पड़ रहा है, जिससे सफर का खर्च और बढ़ रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement