scorecardresearch
 

Chhoti Diwali 2026: कल या परसों, छोटी दिवाली कब? जानें तिथि और यम दीपक, अभ्यंग स्नान का मुहूर्त

यम का दीपक कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी और प्रदोष व्रत के संयोग में जलाया जाता है. इसलिए छोटी दिवाली पर यम का दीपक 7 नवंबर की शाम को जलाया जाएगा. जबकि अभ्यंग स्नान कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी और सूर्योदय से पहले किया जाता है. इसलिए यह स्नान 8 नवंबर की सुबह होगा.

Advertisement
X
ज्योतिषविद ने छोटी दिवाली की तारीख और मुहूर्त का कन्फ्यूजन किया दूर. (Photo: ITG)
ज्योतिषविद ने छोटी दिवाली की तारीख और मुहूर्त का कन्फ्यूजन किया दूर. (Photo: ITG)

हर साल कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी पर छोटी दिवाली का तियोहार मनाया जाता है. इस नरक चतुर्दशी, काली चौदस और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. छोटी दिवाली यम का दीपक जलाने और अभ्यंग स्नान करने का विधान बताया गया है. हालांकि इस साल छोटी दिवाली को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन फैला है. कोई 7 नवंबर को छोटी दिवाली बता रहा है, तो कोई 8 नवंबर को. आइए आपको छोटी दिवाली की सही तारीख बताते हैं.

छोटी दिवाली 2026 तिथि
दृक पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार, 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी. फिर रविवार, 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर तिथि का समापन होगा. चतुर्दशी तिथि के दो अलग-अलग दिनों में बंटे होने के कारण यह कन्फ्यूजन है. ऐसे में छोटी दिवाली की सही तारीख जानने के साथ यह भी जानना जरूरी है कि इस तिथि पर यम दीपक और अभ्यंग स्नान कब किया जाएगा.

ज्योतिषाचार्य पंडित अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, यम का दीपक कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी और प्रदोष व्रत के संयोग में जलाया जाता है. इसलिए छोटी दिवाली पर यम का दीपक 7 नवंबर की शाम को जलाया जाएगा. जबकि अभ्यंग स्नान कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी और सूर्योदय से पहले किया जाता है. इसलिए यह स्नान 8 नवंबर की सुबह होगा. कुल मिलाकर यह मानकर चलें कि इस बार छोटी दिवाली 7 और 8 नवंबर दोनों दिन है. लेकिन यम का दीपक 7 नवंबर की शाम को जलेगा और अभ्यंग स्नान 8 नवंबर की सुबह होगा.

Advertisement

यम दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है?
छोटी दिवाली पर यम का दीपक कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को प्रदोष व्रत में जलाया जाता है, शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक आप ये दीपक जला सकते हैं.

अभ्यंग स्नान का मुहूर्त क्या है?
अभ्यंग स्नान कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी और सूर्योदय से पहले किया जाता है. इस बार अभ्यंग स्नान का मुहूर्त 8 नवंबर को सुबह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 38 मिनट तक रहने वाला है.

छोटी दिवाली पर यम दीपक जलाने की विधि
छोटी दिवाली के दिन यमराज के निमित्त चार बत्तियों वाला चौमुखा दीपक जलाने की परंपरा है. इसके लिए मिट्टी के दीपक में सरसों या तिल का तेल डालें और उसमें चार बत्तियां लगाएं. दीपक के नीचे कुछ साबुत चावल (अक्षत) रखें. इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर दीपक जलाकर रखें. दीपक जलाते समय हाथ जोड़कर यमराज का स्मरण करें और परिवार के सभी सदस्यों की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और अकाल मृत्यु से रक्षा की प्रार्थना करें.

अभ्यंग स्नान की विधि क्या है?
छोटी दिवाली पर सूर्योदय से पहले तिल के तेल से शरीर की मालिश करने के बाद स्नान करने की परंपरा है. इसे अभ्यंग स्नान कहा जाता है. मान्यताओं के अनुसार, इस विधि से स्नान करने से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. स्नान के बाद यमराज के 14 नामों का स्मरण कर उन्हें जल अर्पित किया जाता है. वहीं, शाम के समय यमराज के निमित्त दीपक जलाने की परंपरा है. मान्यता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार पर सुख-समृद्धि बनी रहती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement