scorecardresearch
 

फर्जी बिलिंग से करोड़ों की टैक्स चोरी, दिल्ली में छापेमारी कर DGGI ने जब्त किए 4.58 करोड़

DGGI की टीम ने दिल्ली में तीन दिनों तक छापेमारी कर फर्जी GST बिलों के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है. जांच में पता चला कि एक संगठित सिंडिकेट बिना असली खरीद-बिक्री के फर्जी बिल जारी कर व्यापारियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा पहुंचा रहा था.

Advertisement
X
4 करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए गए. (Photo: ITG)
4 करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए गए. (Photo: ITG)

जयपुर DGGI की टीम ने फर्जी GST बिलों के जरिए करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है. इस मामले में टीम ने दिल्ली में लगातार तीन दिनों तक छापेमारी कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस दौरान 4 करोड़ 58 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए गए. 

DGGI (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस) की टीम ने एक संगठित सिंडिकेट का खुलासा किया है. DGGI की टीम ने सिंडिकेट से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर तलाशी ली. जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बिना सामान की असली खरीद बिक्री किए ही फर्जी GST बिल जारी करता था. इन बिलों के जरिए अलग-अलग व्यापारियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा पहुंचाया जा रहा था. 

जांच में यह भी पता चला है कि RTGS के जरिए कथित तौर पर बैंक खातों में पैसे भेजे जाते थे. फिर यह रकम व्यापारियों तक पहुंचाई जाती थी. यानी बैंक के जरिए लेन-देन दिखाने के बाद यह नेटवर्क चलाया जा रहा था. 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा! 4 अपार्टमेंट में छापे, 6 सिम बॉक्स समेत भारी सामान बरामद

Advertisement

लैपटॉप-फोन, चेकबुक बरामद

छापेमारी के दौरान नकदी के साथ ही लैपटॉप, मोबाइल फोन, बड़ी संख्या में चेकबुक और अलग-अलग फर्मों से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं.

फिलहाल DGGI इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. DGGI की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही, DGGI यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी ITC का फायदा किन व्यापारियों ने लिया और बैंक खातों से लेकर नकदी का पूरा लेन-देन कैसे हुआ. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement