scorecardresearch
 

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

दिल्ली-NCR में मंगलवार हुई बेमौसम बारिश से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Advertisement
X
नोएडा के कई इलाकों में बारिश. (photo: Kishor Joshi)
नोएडा के कई इलाकों में बारिश. (photo: Kishor Joshi)

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली-NCR में अचानक मौसम के मिजाज बदल गया. कई इलाकों में ठंडी हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि अन्य इलाकों में घने काले बादल छाए हुए हैं.  जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम में बड़ा बदलाव आया है. विभाग ने सोमवार को अलर्ट जारी कर 7 और 8 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई थी.

IMD ने बताया कि इस सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इसका असर न केवल दिल्ली-एनसीआर बल्कि पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों पर भी पड़ रहा है. आने वाले 24 घंटों में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि की भी छिटपुट घटनाएं देखने को मिल सकती हैं.

वहीं, बदलते मौसम की वजह से दिल्लीवासियों को शुरुआती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब था. आज इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा रही है. रात के समय न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. 

Advertisement

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि ये सिस्टम 8 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा, जिसके बाद 10 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी बढ़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है.

नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम में अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ये हवाएं कुछ स्थानों पर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वो खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या जर्जर इमारतों के नीचे जाने से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement