scorecardresearch
 

दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर अग्निकांड और साकेत हादसे के हीरोज को किया सम्मानित

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर के होटल अग्निकांड और साकेत के सैदुलाजाब में हुए इमारत हादसे के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने वाले जांबाज नागरिकों, पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को सचिवालय में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान सम्मानित किया है.

Advertisement
X
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के जांबाजों को किया सम्मानित. (Photo: @CMODelhi/X)
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के जांबाजों को किया सम्मानित. (Photo: @CMODelhi/X)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मालवीय नगर होटल आग और साकेत के सैदुलाजाब में हुए बिल्डिंग गिरने की घटनाओं में लोगों जान बचाने वाले रेस्क्यू वर्कर्स, पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों को सम्मानित किया.

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित विशेष समारोह में इन सभी लोगों का स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की. साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र और 21,000 रुपये का चेक प्रदान किए. मुख्यमंत्री ने दोनों घटनाओं में जान गंवाने वाले को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सीएम ने इन दोनों दर्दनाक हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सभी घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बड़ी घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि इस पूरी मुआवजा और राहत राशि का वितरण बेहद पारदर्शी तरीके से एक निश्चित समय सीमा के अंदर किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को तुरंत वित्तीय सहायता मिल सके.

रियाजुद्दीन को मिला विशेष सम्मान

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मालवीय नगर होटल अग्निकांड के दौरान अपनी सूझबूझ से कई जिंदगियां बचाने वाले स्थानीय दुकानदार रियाजुद्दीन को मुख्यमंत्री ने मंच पर विशेष रूप से सराहा. रियाजुद्दीन ने आग की लपटों के बीच घिरे लोगों को बचाने के लिए अपनी दुकान से गद्दे निकालकर नीचे बिछा दिए थे. सीएम ने उन्हें 21,000 रुपये का चेक देने के साथ ही उनके गद्दों की कीमत का भुगतान में सुनिश्चित किया.

इन हीरोज को किया गया सम्मानित

वहीं, साकेत के सैदुलाजाब हादसे में बहादुरी दिखाने वालों में दक्षिण जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी चंदर प्रकाश, दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर रितेश कुमार शर्मा, कांस्टेबल मनीष कुमार जांगिड़, विवेक शाक्य, अंगद मीणा, स्थानीय निवासी कपिल गिरी, हरजीत कुमार और डॉ. रफीक खान शामिल हैं.

मालवीय नगर राहत कार्य के लिए इसरार खान, कमल, शशि, पवन, राकेश, संजय गोयल, शिव, गोविंद, कुणाल, मोहम्मद उवैस, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद अनीस, आमिर खान, वसीम राजा, मोहम्मद सोहैब खान, रियाजुद्दीन, वसीम खान गौरी, राजपाल, इंस्पेक्टर विनय यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश, करतार, राजवीर और देशराज को सम्मानित किया गया है.

इस सम्मान समारोह के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा कर इन सभी जांबाजों के प्रति आभार जताया.

सीएमओ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दिल्ली सरकार इन सभी सच्चे नायकों को दिल से सलाम करती है, जिन्होंने संकट की इस घड़ी में अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा से ऊपर इंसानियत को रखा और निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद के लिए आगे आए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement