scorecardresearch
 

CJP प्रोटेस्ट के दौरान झड़प में कई सीनियर अफसरों समेत 118 पुलिसकर्मी चोटिल, दिल्ली पुलिस का दावा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में कई वरिष्ठ अधिकारियों समेत 118 पुलिसकर्मियों से अधिक को चोट लगने की जानकारी सामने आई है. यह सूचना दिल्ली पुलिस ने दी है.

Advertisement
X
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के कुल 118 से अधिक पुलिसकर्मियों को चोटें आईं.(Photo: ITG)
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के कुल 118 से अधिक पुलिसकर्मियों को चोटें आईं.(Photo: ITG)

नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को 'संसद चलो' मार्च निकाला. जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हुए, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया है कि सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त रैंक के अधिकारियों सहित दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के कुल 118 से अधिक पुलिसकर्मियों को चोटें आईं.

बता दें, दिल्ली में सोमवार को शाम तक कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा. सेंट्रल दिल्ली के बड़े हिस्से में जाम की स्थिति देखने को मिली. सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के चलते कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार एहतियातन बंद किए गए, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी हुई.

प्रदर्शन स्थल को नहीं छोड़ेंगे- अभिजीत दिपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 'आजतक डिजिटल' से कहा कि संसद मार्च मंगलवार को भी जारी रहेगा. सोमवार को CJP के प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर लौटे. इस बीच जब अभिजीत दिपके से संसद मार्च जारी रखने को लेकर सवाल पूछा गया तो दिपके ने कहा, 'हम फिर से मार्च करेंगे. हम प्रदर्शन स्थल को नहीं छोड़ेंगे.'

Advertisement

CJP का कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. वहीं, अगले मार्च को लेकर जल्द आधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी.

इस बीच अभिजीत दिपके ने अपनी भूख हड़ताल भी खत्म कर दी है. 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई थी. इसके बाद अभिजीत दिपके भूख हड़ताल पर बैठ गए थे. हालांकि, अब उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया है.

दिपके से पहले सोमवार को आइसा (AISA) के तीन छात्र नेहा, मनीष और आमीन ने भी कई दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement