scorecardresearch
 

गांजा बेचने के विरोध में युवक की हत्या, हथौड़े से पीट-पीटकर ली जान

तमिलनाडु के चेन्नई के टोंडियारपेट में गांजे की बिक्री का विरोध करने पर 24 वर्षीय युवक विष्णु की एक गिरोह ने बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि गिरोह ने बीयर की बोतलों, हथौड़े और अन्य भारी वस्तुओं से हमला किया, जिससे घायल विष्णु की अस्पताल में मौत हो गई.

Advertisement
X
चेन्नई में युवक की पीट-पीटकर हत्या. (Photo: Representational )
चेन्नई में युवक की पीट-पीटकर हत्या. (Photo: Representational )

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के टोंडियारपेट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां गांजे की बिक्री का विरोध करने पर एक 24 वर्षीय युवक की बेहरमी से हत्या कर दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को विष्णु पर एक गिरोह ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि उसने अपने इलाके में गांजे की बिक्री करने वाले एक गिरोह से इस बारे में सवाल किया था. गिरोह ने उसे घेर लिया और बीयर की बोतलों, हथौड़े व अन्य भारी वस्तुओं से उस पर हमला किया. विष्णु को स्टेनली अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्भाग्यवश चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई.

विपक्ष ने विजय सरकार पर बोला हमला
AIADMK के महासचिव ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री विजय की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि क्या इस सरकार में, अगर कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रसार पर सवाल उठाने की हिम्मत करता है, तो उसका जवाब हत्या है? क्या इसी को वे 'बदलाव' कहते हैं?" यह अत्यंत शर्मनाक है.

AIADMK के महासचिव  यहीं नहीं रुके, उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति पुलिस विभाग को नियंत्रित करता है, वही कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी ज़िम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है. इस प्रक्रिया में उसने परोक्ष रूप से यह भी स्वीकार कर लिया है कि वह नशीले पदार्थों के इस खतरे को पूरी तरह खत्म करने में असमर्थ है.

Advertisement

ऐसे में क्या लोगों को तब तक कष्ट सहते हुए और मरते हुए रहना चाहिए, जब तक आप 'शासन कैसे करें? आपको बता दें कि AIADMK के महासचिव ने सरकार को रेप के एक मामले को लेकर भी घेरा. जिसमें टीवीके पदाधिकारियों पर नौकरी दिलाने के बहाने महिला से रेप के आरोप लगे हैं.   

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement