scorecardresearch
 

विनोद तावड़े फिर बने BJP के राष्ट्रीय महासचिव, संगठन ने जताया भरोसा

बीजेपी की नई टीम में विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है. उन्हें चुनावी रणनीति, संगठनात्मक काम और सदस्यता अभियान का लंबा अनुभव है. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव, बिहार समेत कई राज्यों के चुनावों में अहम जिम्मेदारियां निभाने के साथ ही उन्होंने ‘संगठन पर्व 2024’ के तहत सदस्यता अभियान का नेतृत्व भी किया.

Advertisement
X
बीजेपी की नई टीम में राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रहे विनोद तावड़े. (File Photo- ITG)
बीजेपी की नई टीम में राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रहे विनोद तावड़े. (File Photo- ITG)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई संगठनात्मक टीम में विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है. पार्टी के इस फैसले को अलग-अलग राज्यों में चुनावी जिम्मेदारियां संभालने, सदस्यता अभियान चलाने और संगठन को मजबूत करने के उनके अनुभव से जोड़कर देखा जा रहा है.

महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के चुनाव प्रभारी रहे थे. उन्होंने अलग-अलग राज्यों में बैठकें कीं और NDA के सहयोगी दलों व समर्थन करने वाली पार्टियों के बीच समन्वय में भूमिका निभाई. इसके बाद 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के लिए भी उन्हें ऐसी ही जिम्मेदारी दी गई.

2022 में बिहार की जिम्मेदारी मिलने के बाद तावड़े वहां पार्टी की रणनीति से जुड़े रहे. उनके नेतृत्व में RJD-JDU सरकार की जगह NDA गठबंधन की सरकार बनी. इसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव में NDA ने अच्छा प्रदर्शन किया और 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वह चंडीगढ़ मेयर चुनाव के पर्यवेक्षक भी रहे, जहां बीजेपी ने लगातार पांच वर्षों तक नगर निकाय चुनावों में सफलता बनाए रखी.

Advertisement

इन जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं विनोद तावड़े

तावड़े त्रिपुरा और राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनाव के पर्यवेक्षक भी रहे. इसके अलावा गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तराखंड, दिल्ली और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति और चुनावी संचालन से जुड़े रहे. 2026 केरल विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी के तौर पर पार्टी ने राज्य में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

संगठनात्मक स्तर पर भी उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं. ‘संगठन पर्व 2024’ के तहत राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में 15 दिनों में देशभर में 5 करोड़ सदस्य जोड़े गए. उन्होंने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक चुनावों की जिम्मेदारी भी संभाली और 2024 लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के दौरे की रणनीति तैयार करने में भूमिका निभाई.

यूक्रेन से छात्रों की वापसी के दौरान अहम भूमक

इसके अलावा वह ‘मन की बात’, हर घर तिरंगा यात्रा, चंद्रयान मिशन और मेरी माटी मेरा देश जैसे अभियानों के राष्ट्रीय समन्वयक रहे. ऑपरेशन गंगा के दौरान यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी और उनके परिवारों से संपर्क में भी उन्होंने भूमिका निभाई. हरियाणा के राज्य प्रभारी के रूप में भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने का काम किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement