बेंगलुरु के अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में एक ऐसा मामला दर्ज हुआ है, जिसे कानूनी जानकार 'रेयर' मान रहे हैं. एक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से यौन और मानसिक क्रूरता का शिकार हो रहा है. पति का दावा है कि उसकी पत्नी उसे अप्राकृतिक यौन कृत्यों के लिए मजबूर करती थी और विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था.
अश्लील वीडियो और 'यूनिक' डिमांड्स
अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे अक्सर अश्लील वीडियो भेजती थी और उन वीडियो में दिखाए गए कृत्यों को दोहराने के लिए दबाव डालती थी. इतना ही नहीं, पति का दावा है कि पत्नी उसे अपनी सहेलियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करती थी और अपनी 'इंटिमेट यादें' दोस्तों के साथ साझा करने पर जोर देती थी.
एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का विवाद
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने खुलेआम स्वीकार किया है कि उसके पुराने और वर्तमान में अन्य पुरुषों के साथ संबंध हैं. पत्नी का कहना है कि पति की आर्थिक स्थिति उसकी 'हाई-फाई लाइफस्टाइल' को सपोर्ट नहीं कर सकती. पति ने पत्नी पर शराब की लत और दोस्तों के साथ घंटों समय बिताने का भी आरोप लगाया है.
ससुराल वालों पर भी गंभीर आरोप
पति के अनुसार, 4 जुलाई 2024 को पारिवारिक मध्यस्थता के बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई. उसने अपने ससुराल वालों पर भी मारपीट और उसे जक्कुर स्थित निवास से धोखे से बाहर निकालने का आरोप लगाया है. पति का दावा है कि उसके जरूरी दस्तावेज भारी मात्रा में नकदी और पुश्तैनी सोने के गहने अभी भी उसकी पत्नी के पास हैं, जिसे वह लौटा नहीं रही है.
जांच में जुटी पुलिस
अमृतहल्ली पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.