सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए योगी लगातार नई परियोजनाओं को मंजूरी दे रहे हैं. वहीं, चुनावी माहौल को देखते हुए वह प्रदेशभर में रैलियां कर विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं और अपनी सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच रख रहे हैं.