scorecardresearch
 

बैग खोलते ही हो गया धमाका, बेंगलुरु में IED ब्लास्ट की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के पुलिकेशी नगर में सड़क से मिला बैग निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल पर खोलते ही फट गया और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस संभावित आईईडी विस्फोट के शक में जांच कर रही है, जबकि असल वजह एफएसएल की रिपोर्ट के बाद ही तय होगी.

Advertisement
X
बताया जा रहा है कि मजदूर बैग सड़क से उठाकर लाए थे. ()
बताया जा रहा है कि मजदूर बैग सड़क से उठाकर लाए थे. ()

कर्नाटक में ब्लास्ट की घटना सामने आई है. राजधानी बेंगलुरु के पुलिकेशी नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में मंगलवार दोपहर संदिग्ध विस्फोट हुआ. पुलिस इस घटना की जांच संभावित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट के एंगल से कर रही है. धमाके में दो निर्माण मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. अभी यह साफ नहीं हुआ है कि विस्फोट किस वजह से हुआ और इसमें किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था या नहीं.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका दोपहर करीब 2:30 बजे जर्मिया रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत में हुआ. घायल मजदूरों की पहचान अलाउद्दीन और सूरज के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरों को सड़क पर एक बैग पड़ा मिला था. वे उसे उठाकर इमारत की चौथी मंजिल पर ले गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब उन्होंने बैग खोला, तभी उसमें विस्फोट हो गया. 

धमाके के बाद दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग में क्या था और विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ.

पांचवीं मंजिल पर चल रहा था निर्माण का काम

बेंगलुरु के पुलिकेशी नगर में हुए धमाके को लेकर पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को मंगलवार दोपहर विस्फोट की सूचना मिली थी. शुरुआत में इसे बैटरी में धमाका होने की जानकारी दी गई थी. बाद में ज्यादा जानकारी जुटाने के बाद एटीएस और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने कुछ सामान जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है. धमाका उस इमारत में हुआ, जहां पांचवीं मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था. घटना के वक्त दो लोग वहां मौजूद थे.

Advertisement

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज किया गया. इनमें से एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. शुरुआती जांच के मुताबिक, बैटरी चालू करने की कोशिश के दौरान धमाका हुआ हो सकता है. इमारत के मालिक से भी पूछताछ की गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वहां मौजूद दोनों लोगों ने घटना के बारे में किसी और को जानकारी क्यों नहीं दी. कमिश्नर ने कहा कि धमाका हुआ था, लेकिन इसकी सही वजह का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: धमाके के बाद छा गया धुआं, 3 मिनट तक दिखना बंद! वाराणसी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का दहला देने वाला CCTV

IED ब्लास्ट के शक में जांच

पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल जुटाए हैं और उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) भेजा है. फॉरेंसिक रिपोर्ट से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि विस्फोट में किसी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी IED का इस्तेमाल हुआ था या नहीं. फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध विस्फोट मानकर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: गुजरात: भरूच में फार्मा कंपनी के रिएक्टर में जोरदार ब्लास्ट, कई मजदूर झुलसे

गृह मंत्री ने क्या कहा?

Advertisement

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए अभी और जानकारी जुटाने की जरूरत है. पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है. जांच एजेंसियां विस्फोट की वजह और बैग में मौजूद सामग्री का पता लगाने में जुटी हैं. फिलहाल, IED ब्लास्ट की आशंका की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस की जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही विस्फोट की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement