scorecardresearch
 

'बंगाल में पहली बार हिंदू हृदय सम्राट CM बनेगा...', मुख्यमंत्री सिलेक्शन से पहले बीजेपी सांसद का दावा

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा यह अभी तय नहीं हुआ है. बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने दावा किया है कि बंगाल में अब जनता को आजादी मिलेगी. उन्होंने टीएमसी पर विशेष वर्ग के लिए बहुसंख्यक समाज की अनदेखीकरने का आरोप लगाया.

Advertisement
X
बीजेपी आज बंगाल का CM तय करेगी. (Photo-BJP)
बीजेपी आज बंगाल का CM तय करेगी. (Photo-BJP)

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. हालांकि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच, बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने दावा किया है कि राज्य में अब तुष्टीकरण की राजनीति खत्म होने वाली है और अगले 24 घंटों में बंगाल में एक नया सूर्योदय होगा.

बीजेपी सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब कोई 'हिंदू हृदय सम्राट' राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा. 

महतो ने TMC पर आरोप लगाया कि उसने एक विशेष वर्ग को खुश करने के चक्कर में बहुसंख्यक समाज की अनदेखी की. बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने को लेकर उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता लंबे समय से इस बदलाव का इंतजार कर रही थी और अब वो घड़ी आ गई है. 

''TMC सरकार ने बंगाल को पाकिस्तान जैसा...'

महतो ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि बंगाल में पिछले कई सालों से सिर्फ मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति चल रही थी. उन्होंने कहा, 'TMC सरकार ने बंगाल की स्थिति को पाकिस्तान जैसा बना दिया था. बंगाल की जनता को अब आजादी मिलेगी. अगले 24 घंटों में बंगाल में एक नया सूरज उगेगा.'

Advertisement

बता दें कि आज बीजेपी बंगाल का नए सीएम का नाम तय करेगी. इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचे हैं. आज शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक इस बैठक में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: बंगाल में कैसा होगा बीजेपी का पहला मंत्रिमंडल, जानिए कौन-कौन नेता बन सकते हैं मंत्री

पहली बार बंगाल में बीजेपी की सरकार

बंगाल में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है और पहली बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. इसी के साथ राज्य में टीएमसी के 15 सालों का शासन का खत्म हो गया है, जिसने महज 80 सीटों पर जीत हासिल की. 4 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हुए थे जिसमें राज्य की 294 में से 293 सीटों की नतीजों का ऐलान किया गया था. अभी फलता सीट पर 21 मई को उपचुनाव होने हैं जिसकी मतगणना 24 मई को होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement