
असम के नगांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4:23 बजे नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.
बता दें, आज असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव है. उपचुनाव से पहले सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

नगांव से बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस से पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा मैदान में हैं. एआईयूडीएफ ने मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को प्रत्याशी बनाया है.
जानें कैसे आता है भूकंप?
धरती के अंदर 7 प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं. जिन जगहों पर ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, उन्हें फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है. बार-बार के टकराव से इन प्लेट्स पर दबाव बढ़ता है और इनके कोने मुड़ते हैं. इस दौरान अंदर जमा हुई ऊर्जा बाहर निकलने की कोशिश करती है, जिससे धरातल पर भूकंप के झटके महसूस होते हैं.