scorecardresearch
 

दुष्कर्म मामले में दोषी आसाराम ने फिर मांगी जमानत, 17 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

आसाराम, ने गंभीर स्वास्थ्य कारणों से मेडिकल आधार पर जमानत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. 90 वर्षीय आसाराम को आंतरिक रक्तस्राव के कारण एम्स, जोधपुर में भर्ती कराया गया था.

Advertisement
X
सुप्रीम कोर्ट में 17 जुलाई को सुनवाई होगी (Photo- ITG)
सुप्रीम कोर्ट में 17 जुलाई को सुनवाई होगी (Photo- ITG)

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे आसाराम ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. आसाराम ने मेडिकल आधार पर जमानत देने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख तय की है.

90 वर्षीय आसाराम की तबीयत गंभीर

मंगलवार को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ के समक्ष आसाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डीएस नायडू ने पक्ष रखा. उन्होंने अदालत को बताया कि 90 वर्षीय आसाराम की तबीयत बेहद गंभीर है और उन्हें हाई रिस्क वाला मरीज घोषित किया गया है. वकील के अनुसार, 8 जुलाई को आसाराम को अचानक आंतरिक रक्तस्राव (Internal Bleeding) हुआ, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एम्स, जोधपुर में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उन्हें रक्त भी चढ़ाना पड़ा.

गौरतलब है कि इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने इलाज के लिए आसाराम को मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दी थी. उपचार पूरा होने के बाद उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया था. अब स्वास्थ्य संबंधी नई परिस्थितियों का हवाला देते हुए उन्होंने फिर से मेडिकल आधार पर जमानत की मांग की है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट 17 जुलाई को सुनवाई करेगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement