सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को उनके शो से जुड़े विवाद में कड़ी चेतावनी देते हुए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. अदालत ने कहा कि पेश किए गए जवाब में भ्रामक जानकारी दी गई. दिव्यांगों पर टिप्पणी को गंभीर मानते हुए दो हफ्ते में जुर्माना जमा करने और हलफनामा देने का आदेश दिया गया है.