scorecardresearch
 

अंबाला पुलिस की CIA टीम को कामयाबी, शंभू टोल प्लाजा के पास संदिग्ध कैमरे लगाने वाले दो गिरफ्तार

अंबाला में नेशनल हाईवे पर बिना अनुमति के संदिग्ध कैमरे लगाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सीआईए-1 की टीम ने पंजाब के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील इस मामले में पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

Advertisement
X
शंभू टोल प्लाजा के पास संदिग्ध कैमरे लागने वाले दो गिरफ्तार. (सांकेतिक फोटो)
शंभू टोल प्लाजा के पास संदिग्ध कैमरे लागने वाले दो गिरफ्तार. (सांकेतिक फोटो)

अंबाला पुलिस की CIA-1 टीम ने नेशनल हाईवे 152-D पर शंभू टोल प्लाजा के पास पुल पर और नग्गल थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के संदिग्ध कैमरे लगाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं.

पुलिस ने बताया कि अंबाला में नेशनल हाईवे पर शंभू टोल प्लाजा के पास पुल और नग्गल थाना इलाके में बिना परमिशन के कैमरे लगाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान तरनतारन के पट्टी निवासी  मनप्रीत उर्फ मन्नी और फिरोजपुर निवासी अनमोल के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

दरअसल, थाना सेक्टर-9 में तैनात ASI रवीश कुमार को एक अन्य मामले की जांच के दौरान शंभू टोल के पास पुल पर दो संदिग्ध कैमरे लगे देखे. इन कैमरों का फोकस दिल्ली की ओर था. टोल प्रशासन और नेशनल हाईवे के अधिकारियों से पूछताछ में ये साफ हुआ कि ये कैमरे किसी भी अधिकृत विभाग ने नहीं लगाए.

इन कैमरों को सुरक्षा की दृष्टि से इस गंभीर मानते हुए थाना सदर अंबाला में 16 अप्रैल को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसी तरह थाना नग्गल क्षेत्र में भी एक संदिग्ध कैमरा लगे मिले थे, जिस संबंध में नग्गल में भी मामला दर्ज किया गया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंबाला के निर्देशानुसार जांच CIA-1 टीम को सौंपी गई थी. तकनीकी सबूत और सूचना तंत्र की मदद से टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस इस बात की गहनता से तफ्तीश करेगी कि इन संदिग्ध कैमरों को लगाने के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है. इसके साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इन कैमरों के जरिए कोई संवेदनशील डेटा लिया जा रहा था और क्या इसके पीछे कोई पाकिस्तानी लिंक है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement