मिडिल ईस्ट संकट के बीच घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पूरे 60 रुपये बढ़ गए हैं. कमर्शियल सिलेंडर भी 115 रुपये महंगा हो गया है. पश्चिमी एशिया से आपूर्ति में रुकावट के कारण भारत ने तेल रिफाइनर्स को पेट्रोलियम गैस का उत्पादन अधिकतम करने का निर्देश दिया है. मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर से मुलाकात की. दिल्ली में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है. पढ़ें शनिवार सुबह की 6 बड़ी खबरें...
1. रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच लगा महंगाई का झटका
मिडिल ईस्ट संकट के बीच घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पूरे 60 रुपये बढ़ गए हैं. वहीं कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा. नए रेट्स को आज से ही लागू कर दिया गया है. अब दिल्ली में 14.2kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 853 रुपये से बढ़कर ₹913 हो गई है. वहीं दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब ₹1883 हो गई है.
2. भारत हो गया अलर्ट... मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच अचानक लिया ये बड़ा फैसला
पश्चिमी एशिया से आपूर्ति में रुकावट के कारण भारत ने तेल रिफाइनर्स को पेट्रोलियम गैस का उत्पादन अधिकतम करने का निर्देश दिया है. साथ ही सरकार ने घरेलू तेल कंपनियों को उपलब्ध प्रोपेन और ब्यूटेन संसाधनों का उपयोग करके एलपीजी उत्पादन को प्राथमिकता देने और इसके उत्पादन को बढ़ाने का निर्देश दिया है, ताकि देश के LPG की किल्लत ना आए.
3. मिडिल-ईस्ट जंग के बीच रियाद पहुंचे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, सऊदी रक्षा मंत्री संग की अहम बैठक
मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर से रियाद में मुलाकात की है. इस मीटिंग में मुख्य रूप से सऊदी अरब पर हाल ही में हुए ईरानी हमले की निंदा की गई. दोनों नेताओं ने इस तरह के हमले को क्षेत्र की शांति के लिए बड़ा खतरा बताया.
मार्च की शुरुआत में ही दिल्ली में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण वीकेंड में पारा और बढ़ सकता है. वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. शुक्रवार को दिल्ली की AQI 171 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है.
5. 2027 में कैसे मिलेगी जीत... कानपुर में RSS-BJP की हुई बड़ी बैठक, CM योगी भी रहे मौजूद
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आरएसएस और बीजेपी की एक मीटिंग का हिस्सा लिया. इस मीटिंग में 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के परफ़ॉर्मेंस का रिव्यू किया गया और 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले ऑर्गेनाइज़ेशनल एकता पर ज़ोर दिया गया. इस दौरान CM ने सरकार, RSS और उससे जुड़े संगठनों के बीच बेहतर तालमेल की भी अपील की.
6. गुजरात: BJP विधायक गोविंद परमार का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
गुजरात के उमरेट से BJP के विधायक गोविंद परमार का शुक्रवार को आनंद के एक अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके निधन के बारे में पार्टी नेताओं ने जानकारी दी है. गोविंद परमार ने अपने विधायी करियर की शुरुआत 30 साल पहले 1995 में आनंद जिले की सरसा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज करके की थी.