scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीज़ल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा किया. वहीं पीएम मोदी शुक्रवार शाम वेस्ट एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे.

Advertisement
X
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच प्रशासन ने सख्ती की है. (Photo-ITG)
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच प्रशासन ने सख्ती की है. (Photo-ITG)

नायरा एनर्जी कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को वेस्ट एशिया संकट को लेकर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे. इन खबरों के अलावा, BCCI ने IPL 2026 की ओपन‍िंग सेरेमनी नहीं कराने का फैसला लिया है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.

7000 पंपों पर अचानक 5 रुपये लीटर पेट्रोल हुआ महंगा, डीजल भी 3 रुपये बढ़ा

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में इज़फा कर दिया है. पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है. यह पहली तेल कंप‍नी है, जो कच्‍चे तेल के दाम बढ़ने पर पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है. ये बढ़ोतरी देश भर में मौजूद 102,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 पंपों पर हुआ है.  

पीएम मोदी सभी राज्यों के CM से कल करेंगे बात, वेस्ट एशिया के हालात पर होगी चर्चा

PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे. PM की ये बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये होने वाली है. आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव वाले राज्यों को इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा. इन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ अलग से बैठक कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से आयोजित की जाएगी.

Advertisement

'इतनी जल्दबाजी में क्यों', महिला आरक्षण पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसदीय कार्य मंत्री को लिखा पत्र

सरकार इस सत्र में लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन लाना चाहती है. इसे लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखा है. खड़गे ने रिजिजू से पूछा है कि सरकार इस कानून में बदलाव के लिए इतनी जल्दबाजी में क्यों हैं?

Exclusive: IPL से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस बार नहीं होगी ओपन‍िंग सेरेमनी... जानें कैंस‍िल होने की वजह

BCCI ने IPL 2026 की ओपन‍िंग सेरेमनी नहीं कराने का फैसला लिया है. इसकी वजह पिछले साल 4 जून 2025 को बेंगलुरु के एम च‍िन्नास्वामी स्टेड‍ियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत है. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है कि इस दुखद घटना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि मृतकों को सम्मान और श्रद्धांजलि दी जा सके.
 
17 शहर, 22 मुकाबले... BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने टीम इंडिया के होम सीज़न का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस सीज़न में भारत चार टीमों वेस्टइंडीज़, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी करेगा. इस पूरे होम सीजन में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. सीज़न की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होगी.  

Advertisement

होर्मुज ब्लॉकेड के इंचार्ज ईरानी कमांडर तंगसीरी का इजरायल ने किया सफाया, बंदर अब्बास पर भीषण स्ट्राइक

मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच इज़रायल ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की इज़रायली हमले में मौत का दावा किया है. दावा किया जा रहा है कि यह हमला ईरान के रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में हुआ. तंगसीरी को होर्मुज में ईरान की आक्रामक समुद्री रणनीति का मुख्य सूत्रधार माना जाता था.  

ईरान जंग ने दिलाई कोरोना की याद... कहीं WFH तो कहीं इमरजेंसी, PAK में भी हालात बदतर

ईरान पर हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से कई देशों में ऊर्जा संकट गहरा गया है. इस बीच फिलीपींस ने ऊर्जा आपातकाल घोषित किया, जबकि दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और पाकिस्तान जैसे देशों में वर्क फ्रॉम होम, स्कूल बंद और सख्ती बढ़ा दी गई है. वियतनाम एयरलाइंस ने भी 1 अप्रैल से 7 घरेलू रूट्स पर उड़ानें बंद करने का फैसला लिया है.

बैकलैश के बाद पंजाब सरकार का यू-टर्न... FIR डाउनलोड पर ₹80 फीस खत्म, अब ऑनलाइन-ऑफलाइन पूरी तरह फ्री

पंजाब सरकार ने FIR डाउनलोड करने पर लगाए गए 80 रुपये शुल्क को विरोध के बाद वापस ले लिया है. अब सान्झ पोर्टल से FIR डाउनलोड करना और सान्झ केंद्र से कॉपी लेना पूरी तरह मुफ्त होगा. पंजाब सरकार के इस फैसले के खिलाफ वकीलों और विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई थी और पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी.

Advertisement

MP Vyapam Scam: 11 साल बाद फिर जगा व्यापमं घोटाले का जिन्न, सुप्रीम कोर्ट ने CBI और सरकार मांगी रिपोर्ट

MP के चर्चित व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी है. सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक पारस सकलेचा की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है. इस मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी.

लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट ने सऊदी से लिया यू-टर्न! 7 घंटे बाद दिल्ली लौटी

एअर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-111 को गुरुवार दोपहर तकनीकी ख़राबी के चलते लगभग 7 घंटे की उड़ान के बाद दिल्ली लौटना पड़ा है. बताया जा रहा है कि विमान में कुछ आवाजें सुनाई देने के बाद एआई-111 फ्लाइट ने यू-टर्न ले लिया. यह एक हफ्ते में दूसरी बार है जब एयर इंडिया की किसी उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण बीच रास्ते यू-टर्न लेना पड़ा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement