मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मॉनसून की गतिविधि में बदलाव आया है. आसमान में बना क्लाउड जोन (बादल) अब ईस्ट इंडिया की तरफ शिफ्ट हो गया है. इसके चलते पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, केरल के मलप्पुरम में सोशल मीडिया पर PM मोदी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पढ़ें सोमवार की बड़ी खबरें.
मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून की गतिविधि में बदलाव आया है. आसमान में बना क्लाउड जोन (बादल) अब ईस्ट इंडिया की तरफ शिफ्ट हो गया है. इसके चलते पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दिल्ली-NCR समेत आसपास के इलाकों में मौसम सूखा रहेगा और बारिश की उम्मीद कम है.
World In Fear: दुनिया को फिर सताने लगा ये डर... US-ईरान जंग तेज, तो कच्चे तेल में लगी आग
अमेरिका और ईरान में युद्ध एक बार फिर भीषण हो गया है और ग्लोबल टेंशन चरम पर पहुंच गई है. इस युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 5 फीसदी से ज़्यादा, तो WTI Crude Price में 4 फीसदी से अधिक का उछाल आया है. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के बिल्कुल करीब पहुंच गई.
प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
केरल के मलप्पुरम में सोशल मीडिया पर PM मोदी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मलप्पुरम साइबर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 192 और धारा 351(2) के तहत केस दर्ज किया. इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान कर पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है.
अल नीनो को लेकर केंद्र सरकार ने बुलाई बैठक, कंटीजेंसी प्लान पर चर्चा करेंगे शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में अल नीनो के प्रभाव और उससे पैदा हो रही कृषि परिस्थितियों से निपटने के लिए नई दिल्ली में देश भर के किसान संगठनों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. इस अहम बैठक में सरकार अल नीनो की तैयारियों, किसानों के ज्वलंत मुद्दों और संकट से निपटने के लिए बनाए गए कंटंजेंसी प्लान पर चर्चा करेगी.
विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर जीता करियर का 5वां ग्रैंड स्लैम खिताब
विश्व नंबर-1 यानिक सिनर ने विंबलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया है. सेंटर कोर्ट पर रविवार को खेले गए फाइनल में इटली के सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. ये सिनर के करियर का पांचवा ग्रैंड स्लैम खिताब है.
टेस्ट क्रिकेट में 'बैजबॉल' युग का अंत! इंग्लैंड टीम के हेड कोच पद से हटे ब्रैंडन मैक्कुलम
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि ब्रैंडन मैक्कुलम इंग्लैंड मेंस टेस्ट टीम के हेड कोच का पद छोड़ेंगे. हालांकि, वह इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीमों के मुख्य कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे. इसी के साथ मैक्कुलम का इंग्लिश टेस्ट टीम के साथ हेड कोच के रूप में चार साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है.
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एकसाथ 182 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDM बदले
UP सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया. इसके तहत कई जिलों के एसडीएम बदल दिए गए. विभिन्न जिलों में तैनात पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस फेरबदल के तहत PCS अधिकारी सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से ट्रांसफर कर बागपत का एसडीएम बनाया गया है.