scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

PM मोदी की कल्चरल डिप्लोमेसी, विदेशी नेताओं को दिए उपहारों में दिखी भारतीय संस्कृति की छाप- PHOTOS

PM Modi Gift to Indonesian Parliament Speaker
  • 1/10

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशियाई संसद की स्पीकर पुआन महारानी को ओडिशा की प्रसिद्ध इकट (बंधा) कला से तैयार रेशमी वस्त्र भेंट किया. यह हैंडलूम परंपरा अपनी जटिल टाई-एंड-डाई तकनीक, आकर्षक डिजाइनों और चमकदार रंगों के लिए जानी जाती है. संबलपुर, नुआपटना और बरगढ़ जैसे बुनाई केंद्रों में तैयार होने वाला यह वस्त्र ओडिशा की सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध शिल्प परंपरा का प्रतीक माना जाता है.

PM Modi Gifted Madhubani Painting to Australian Governor General
  • 2/10

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वहां के गवर्नर-जनरल को बिहार के मिथिला क्षेत्र की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग भेंट की. इस लोक कला में प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक शैली से मोर तथा पेड़-पौधों का चित्रण किया गया है. यह चित्र प्रकृति, समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय लोक संस्कृति का संदेश देता है.

PM Modi Gift to Australian PM Anthony Albanese Spouse
  • 3/10

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की पत्नी को कश्मीर की पारंपरिक कढ़ाई से सजी शुद्ध ऊन की स्टोल भेंट की. यह स्टोल उच्च गुणवत्ता वाली ऊन से तैयार की गई है और उस पर कश्मीर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता से प्रेरित फूलों की महीन कढ़ाई की गई है. यह कश्मीर की सदियों पुरानी वस्त्र कला और हस्तशिल्प परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण है.

Advertisement
PM Modi Gift to Australian PM Anthony Albanese
  • 4/10

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को दो विशेष उपहार दिए. पहला जनजातीय ढोकरा कला से बनी धातु की नाव, जो भारत की सबसे प्राचीन धातु कला परंपराओं में से एक का प्रतीक है. यह धातु की नाव 'लॉस्ट वैक्स कास्टिंग' तकनीक से तैयार की गई है और इसमें सवार आदिवासी पुरुषों और महिलाओं को दर्शाती है. यह कलाकृति एकता, सहयोग और साझा प्रगति का संदेश देती है.

PM Modi Gifted Box of Premium Indian Coffee to Australian PM Albanese
  • 5/10

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को दूसरा उपहार इंडियन प्रीमियम कॉफी बॉक्स था, जिसमें भारत के प्रमुख कॉफी उत्पादक क्षेत्रों की चुनिंदा प्रीमियम कॉफी शामिल है. यह भारत के कॉफी उद्योग, भारतीय कॉफी की गुणवत्ता, कॉफी की खेती और वैश्विक स्तर पर बढ़ती भारतीय कॉफी की पहचान को दर्शाता है.

PM Gift to Australian LoP
  • 6/10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता को राजस्थान की प्रसिद्ध लकड़ी नक्काशी कला से तैयार जालीदार हस्तनिर्मित हाथी भेंट किया. एक ही लकड़ी के टुकड़े से बनाई गई यह कलाकृति भारतीय शिल्पकारों की बारीक कारीगरी का शानदार नमूना है. भारतीय संस्कृति में हाथी बुद्धिमत्ता, समृद्धि और शक्ति का प्रतीक माना जाता है.

PM Modi Gift to Governor General, Australia
  • 7/10

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल को मार्बल इनले वर्क बॉक्स भेंट किया, जो भारत की प्रसिद्ध पीएत्रा ड्यूरा (Pietra Dura) कला का उत्कृष्ट उदाहरण है. इसमें संगमरमर पर अर्ध-कीमती पत्थरों की जड़ाई कर आकर्षक फूलों के डिजाइन बनाए गए हैं. यह भारतीय कारीगरों की सूक्ष्म कला और उत्कृष्ट शिल्प कौशल को दर्शाता है.

PM Modi Gift to New Zealand PM Christopher Luxon
  • 8/10

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को प्रधानमंत्री मोदी ने दो खास उपहार दिए. पहला, पारंपरिक उत्तराखंडी (पहाड़ी) टोपी, जो हिमालयी संस्कृति, सम्मान और स्थानीय परंपराओं का प्रतीक है. दूसरा, भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली हॉकी स्टिक, जो न्यूजीलैंड में आयोजित एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की यादगार के रूप में भेंट की गई. यह भारतीय खेल भावना, टीमवर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक है.

Prime Minister Narendra Modi gifted a Dhokra Tree of Life Sculpture from Bastar to the Prime Minister of New Zealand
  • 9/10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की प्रसिद्ध ढोकरा 'ट्री ऑफ लाइफ' (जीवन वृक्ष) मूर्ति भेंट की. यह कलाकृति भारत की प्राचीन ढोकरा धातु शिल्प परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसे दुनिया की सबसे पुरानी धातु ढलाई तकनीकों में से एक 'लॉस्ट-वैक्स कास्टिंग' (मोम ढलाई विधि) से तैयार किया जाता है.

Advertisement
PM Modi Gifted ZARI ZARDOZI WALL HANGING to NEW ZEALAND LoP Chris Hipkins
  • 10/10

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस को उत्तर प्रदेश के लखनऊ की प्रसिद्ध जरी-जरदोजी वॉल हैंगिंग भेंट की. धातु के तारों, मोतियों, सीक्विन और अन्य सजावटी तत्वों से तैयार यह कलाकृति भारत की सदियों पुरानी जरदोजी कढ़ाई परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण है. यह समृद्धि, सौहार्द, रचनात्मकता और भारतीय हस्तशिल्प की विरासत का प्रतीक मानी जाती है. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेंट किए गए ये सभी उपहार केवल स्मृति चिह्न नहीं हैं, बल्कि भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प, लोक कलाओं और कारीगरों की उत्कृष्ट प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का माध्यम भी हैं.

Advertisement
Advertisement