scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा इंडिया गेट, जम्मू से मुंबई तक बिखरे राष्ट्रभक्ति के रंग, PHOTOS

India Gate on the Eve Of Independence Day
  • 1/10

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इंडिया गेट तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा. बड़ी संख्या में पर्यटक टहलते नजर आए. (फोटो-PTI)

Humayun Tomb On the eve of Independence Day
  • 2/10

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुमायूं का मकबरा भारतीय तिरंगे के जीवंत रंगों से जगमगा उठा. यह भव्य ऐतिहासिक स्मारक इस राष्ट्रीय पर्व और उत्सव के मौके पर राष्ट्र गौरव व ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक बनकर खड़ा है. (फोटो-PTI)
 

Salal Dam On The Eve OF Independence Day
  • 3/10

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या सलाल बांध को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया. (फोटो-ITG)

Advertisement
Mumai Chtrapati Shiva Ji Terminal
  • 4/10

मुंबई में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय तिरंगे के रंगों में जगमगाते ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और बीएमसी (BMC) मुख्यालय  को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया. ऐतिहासिक प्रशासनिक भवनों के सामने से वाहन गुजरते हुए नजर आए. (फोटो-PTI)
 

Sand Artist Sudarshan Patnayak
  • 5/10

पुरी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर एक मनमोहक सैंड आर्ट बनाई है. 80वें स्वतंत्रता दिवस की थीम पर आधारित इस आर्ट में राष्ट्रीय पर्व की भव्यता और हमारे तिरंगे की शान को बेहद खूबसूरती के साथ उकेरा गया है. (फोटो-PTI)

Atari-Baga Border
  • 6/10

अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर BSF के जवानों ने बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान जोश से भरी प्रस्तुति दी. देशभक्ति के इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में देशवासी और पर्यटक वाघा बॉर्डर पर मौजूद रहे. इस दौरान जमकर भारत माता की जय के नारे लगे. (फोटो-PTI)

Bhopal Vidhansabha
  • 7/10

भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले राजधानी का ऐतिहासिक 'इंदिरा गांधी विधानसभा भवन' भारतीय तिरंगे की खूबसूरत रोशनी से जगमगा उठा है. (फोटो-PTI)

UP Lucknow Vidhansabha
  • 8/10

लखनऊ में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विधान सभा को भी तिरंगे की खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है. (फोटो-PTI)

Allahabaad High Court
  • 9/10

प्रयागराज में भी देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक इलाहाबाद हाईकोर्ट भारतीय तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा है. (फोटो-PTI)

Advertisement
Taj Mahal On The Eve Of Independence Day
  • 10/10

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ताज महल के सामने भारतीय सेना के बैंडों ने देशभक्ति की धुनें बिखेरी. बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए. (फोटो-ITG)

Advertisement
Advertisement