scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

पुतिन को गले लगाया, पेजेश्कियान का हाथ थामा... BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्री

BRICS बिजनेस फोरम
  • 1/8

दिल्ली में इन दिनों 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन छाया हुआ है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ब्रिक्स के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ द्विपक्षीय बैठकें की. (Photo: PTI)
 

PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की द्विपक्षीय बैठक
  • 2/8

शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लगभग 45 मिनट तक चर्चा हुई. इस मुलाकात के बारे में भारत की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष अलग अलग क्षेत्र में सहयोग के अपने मजबूत संकल्प को दिखाते हुए 'भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करने के प्रयासों में लगे रहने पर सहमति व्यक्त की. (Photo: PTI)
 

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को भेंट की पुस्तक
  • 3/8

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तमिल संत तिरुवल्लुवर की पुस्तक तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया. पीएम मोदी ने पुतिन को ये पुस्तक भेंट करते हुए इसके बारे में जानकारी दीं और कहा कि हमारे सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने में इस पुस्तक की भूमिका रहेगी. (Photo: PTI)
 

Advertisement
PM मोदी और ईरान के राष्ट्रपति की मुलाकात
  • 4/8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ द्विपक्षीय बैठक की. उन्होंने ईरान से बातचीत और कूटनीति के ज़रिए पश्चिम एशिया के विवाद को सुलझाने पर जोर दिया. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच संबंधों को और बेहतर करने पर बात की.  (Photo: PTI)

PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की मुलाकात
  • 5/8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान की दो हफ़्ते से भी कम समय में दूसरी मुलाक़ात थी. इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच खास केमिस्ट्री देखने को मिली. दोनों नेता एक फोटो में हाथ पकड़े नजर आए हैं. (Photo: Reuters)
 

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत पहुंचे
  • 6/8

नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह हवाई अड्डे पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया. दिल्ली में BRICS Summit 2026 को लेकर अब भी राष्ट्राध्यक्षों का आना जारी है. (Photo: PTI)
 

BRICS बिजनेस फोरम
  • 7/8

नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन के दौरान ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बातचीत करते नजर आए. इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी वहां मौजूद थे. (Photo: PTI)
 

BRICS बिजनेस काउंसिल के अध्यक्षों की ग्रुप फोटो
  • 8/8

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स नेताओं, ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल के अध्यक्षों और ब्रिक्स महिला बिजनेस अलायंस के साथ ग्रुप फोटो कराई. (Photo: PTI)

Advertisement
Advertisement