scorecardresearch
 
Advertisement

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, तेज हवाओं-ऊंची लहरों के बीच गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे लोग

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, तेज हवाओं-ऊंची लहरों के बीच गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे लोग

मुंबई में रविवार सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की है, लेकिन इसके बावजूद रात करीब 9 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर बड़ी संख्या में लोग मानसून का आनंद लेने पहुंचे. इस दौरान समुद्र की ऊंची लहरें कई फीट तक उछलकर सड़क पर आ रही थीं, जबकि तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही थीं. प्रशासन ने लोगों से समुद्र तटों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

Advertisement
Advertisement