मुंबई के कोलाबा में एक इमारत में भीषण आग लग गई जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग के मुताबिक इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी थी. आग मुख्य रूप से बिजली की वायरिंग, विद्युत उपकरणों, लकड़ी के पार्टिशन, फर्नीचर, कुशन और अन्य घरेलू सामान तक सीमित रही. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.