scorecardresearch
 

महाराष्ट्र: पहचान छिपाकर की शादी, फिर बुर्का, हिजाब और गोमांस खाने का बनाया दबाव, पति समेत दो अरेस्ट

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने हिंदू नाम बताकर उससे शादी की. शादी के बाद बिहार ले जाकर उस पर धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने, बुर्का पहनने और गोमांस खाने का दबाव बनाया. पुलिस ने पति समेत उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
पहचान छिपाकर शादी के आरोप में तीन अरेस्ट. (Photo:  Mithileshkumar B Gupta/ITG)
पहचान छिपाकर शादी के आरोप में तीन अरेस्ट. (Photo: Mithileshkumar B Gupta/ITG)

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक युवती द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद सनसनी फैल गई है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताया और उससे शादी कर ली. मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने अपना नाम विजय बताकर युवती से दोस्ती की थी.

धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में प्रेम संबंध बन गए. इसके बाद युवक ने युवती से शादी कर ली. पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद युवक उसे बिहार लेकर गया, जहां उसे पता चला कि उसका असली नाम इमरान शेख है. युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि बिहार ले जाने के बाद उस पर मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया गया. उसने आरोप लगाया कि उसे बुर्का और हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया जाता था. इसके अलावा उस पर गोमांस खाने के लिए भी दबाव बनाया गया.

हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती और फिर शादी

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिवार के लोग हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक बातें करते थे और गाली-गलौज करते थे. इन आरोपों के बाद मामला और गंभीर हो गया. इस मामले में उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस ने आरोपी इमरान शेख, उसके दो भाइयों और माता-पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी और उसके दो भाइयों को अरेस्ट किया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इमरान शेख और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं माता-पिता की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement