scorecardresearch
 

महाराष्ट्रः राज ठाकरे ने कैंसिल किया कल मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने का प्लान

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कल मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का प्लान कैंसिल कर दिया है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को क्या करना है, इस बारे में वह ट्वीट कर जानकारी देंगे.

Advertisement
X
मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फाइल फोटो)
मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • मनसे चीफ राज ठाकरे बोले, कल खुशी से मनाएं ईद
  • लाउडस्पीकर को लेकर कहा, ट्वीट कर देंगे जानकारी

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने 3 मई तक मस्जिदों के सामने से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी दी थी. वहीं रविवार को उन्होंने औरंगाबाद रैली में कहा था कि सभी लोग खुशी से ईद मनाएं, लेकिन वह 4 मई को किसी की नहीं सुनेंगे. लेकिन अब राज ठाकरे का बयान आया है. इसमें उन्होंने कल मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का प्लान कैंसिल कर दिया है.

राज ठाकरे ने कहा कि कल ईद है. मुस्लिम समाज का ये त्योहार खुशी से मनाया जाए. कल कोई भी MNS कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करेगा. इसके साथ ही कहा कि लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़ने के 4 मई के अल्टीमेट पर वह आगे बताएंगे कि क्या करना है. राज ठाकरे ने कहा कि लाउडस्पीकर का मुद्दा धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक है. इस मामले में हमें आगे क्या करना है, इस बारे में कल यानी मंगलवार को ट्वीट कर बताऊंगा.

राज ठाकरे ने रविवार को औरंगाबाद रैली में कहा था कि हमने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक के लिए अल्टीमेटम दिया था. लेकिन 3 मई को ईद है. मैं इस उत्सव को खराब करना नहीं चाहता. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह हमारी मांग पूरी करे, नहीं तो 4 मई के बाद हम किसी की नहीं सुनेंगे. मनसे प्रमुख ने कहा था कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम दोगुनी ताकत से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. हमारे अनुरोध को नहीं समझा गया तो हम अपने तरीके से निपटेंगे.

Advertisement

राज ठाकरे ने रैली में अगर यूपी में लाउडस्पीकर हटाए जा सकते हैं तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं. औरंगाबाद संभाजी नगर में 600 मस्जिदें हैं, नियम सबके लिए समान होने चाहिए. मैं दोहराता हूं कि मस्जिदों पर लगे सभी लाउडस्पीकर अवैध हैं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement