scorecardresearch
 

पुणे: एकतरफा इश्क का खूनी अंत, जेल से छूटे युवक की चाकू-चॉपर से हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुणे में एकतरफा प्यार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पांच महीने पहले एक युवती पर हमला करने वाला युवक सुभान शेख, जो पांच दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था, उसकी चाकू और चॉपर से हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है.

Advertisement
X
हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. (Photo: Screengrab)
हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. (Photo: Screengrab)

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एकतरफा प्रेम और पुरानी रंजिश से जुड़ा एक खौफनाक हत्याकांड सामने आया है. इस घटना में सुभान हमीद शेख नाम के युवक की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि सुभान को सपना नाम की युवती से एकतरफा प्यार था, लेकिन युवती ने उसका प्रस्ताव लगातार ठुकरा दिया था. पुलिस के अनुसार, सुभान का व्यवहार लगातार आक्रामक होता जा रहा था. करीब पांच महीने पहले उसने गुस्से में आकर सपना पर चाकू से जानलेवा हमला किया था. इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था.

कुछ दिन पहले ही सुभान जमानत पर जेल से बाहर आया था. बताया जा रहा है कि उसकी रिहाई के बाद एक बार फिर से युवती को खतरे का डर सताने लगा था. इस डर को देखते हुए सपना की मां जयश्री कदम ने अपने परिचित विशाल सूर्यवंशी और अनिकेत सूर्यवंशी को पूरी जानकारी दी थी. परिजनों का कहना था कि सुभान फिर से कोई घटना कर सकता है. इसी कारण उसे समझाने की कोशिश भी की गई थी और उसे यह चेतावनी दी गई थी कि वह सपना का पीछा छोड़ दे, वरना परिणाम गंभीर होंगे.

पांच महीने पहले युवती पर किया था जानलेवा हमला

गुरुवार रात करीब 11 बजे मामला अचानक हिंसक हो गया. कालेवाडी इलाके में विशाल सूर्यवंशी और अनिकेत सूर्यवंशी ने सुभान शेख और उसके साथी हर्षद रमजान शेख पर हमला कर दिया. हमले में चाकू और चॉपर का इस्तेमाल किया गया. हमलावरों ने सुभान पर कई वार किए. उसके हाथ, पेट और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं. अचानक हुए हमले से वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

Advertisement

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही कालेवाडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस मामले में विशाल सूर्यवंशी और अनिकेत सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किस योजना के तहत किया गया था. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement