scorecardresearch
 

नागपुर में साइबर थाने के इंस्पेक्टर सहित 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में एक्शन

महाराष्ट्र के नागपुर में ऑनलाइन बेटिंग और धोखाधड़ी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. यहां आरोपी से आर्थिक लेनदेन के आरोप में साइबर पुलिस थाने के इंचार्ज सहित 9 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है.

Advertisement
X
ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े मामले में की गई कार्रवाई. (Photo: Screengrab)
ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े मामले में की गई कार्रवाई. (Photo: Screengrab)

महाराष्ट्र के नागपुर में साइबर पुलिस थाने से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की गई है. यहां थाना इंचार्ज समेत कुल 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टा और धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में संदिग्ध भूमिका और आरोपी से आर्थिक लेनदेन के आरोपों के बाद हुई है.

जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन बेटिंग रैकेट से जुड़े मामले की जांच के दौरान सामने आया कि साइबर थाने के कुछ अधिकारी और कर्मचारी आरोपी के संपर्क में थे. आरोप है कि इन लोगों के बीच करोड़ों रुपये के लेनदेन हुए. मामला सामने आने के बाद सीनियर अधिकारियों की देखरेख में जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए और साक्ष्यों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार कर पुलिस कमिश्नर को सौंपी गई. रिपोर्ट में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंगल ने एक्शन लिया. उन्होंने 2 इंस्पेक्टर, 1 एपीआई (असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर) और 6 कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: पुलिस चौकी में लटकी मिली युवक की लाश, दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, खाकी पर हत्या के आरोप

Advertisement

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में बलिराम सुतार, योगेश घारे, विजय राणे, प्रफुल्ल ठाकरे, सतीश वाघ, श्रीकांत गोनेकर, सुशील चंगोले, अजय पवार और सौरभ हीवरकर के नाम शामिल हैं. जब इस पूरे मामले की जांच की गई तो पाया गया कि ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े मामले में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध थी.

आरोपी से करोड़ों रुपए के आर्थिक लेनदेन का मामला सामने आया था, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में जांच हुई थी. इस मामले में शहर के साइबर पुलिस थाने के अंदर पहले से ही आपसी विवाद और तनाव चल रहा था. कुछ दिनों पहले एक अधिकारी और कर्मचारी के बीच विवाद भी हो गया था. इसके बाद मामले की जांच करवाई गई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement