scorecardresearch
 

उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, एक शख्स की मौत

मुंबई से सटे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में दो राउंड फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान हरीश गजवानी के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है.

Advertisement
X
उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में फायरिंग, एक की मौत.(Pic-ITG)
उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में फायरिंग, एक की मौत.(Pic-ITG)

मुंबई से सटे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन परिसर में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है. पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान हरीश गजवानी के रूप में होने की जानकारी है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद विठ्ठलवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. गोलीबारी के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस हमलावरों की पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल घटना से जुड़ी अन्य जानकारी और आरोपियों की पहचान का इंतजार है.

पत्नी को किया गया गिरफ्तार

एक दूसरे मामले में, मुंबई में शादी के सात महीने बाद 21 वर्षीय युवक को पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने और उसके कथित विवाहेतर संबंध का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप है. आरोपी की पहचान शेख तौहीद शेख वाहिद के रूप में हुई है. वह अकोला जिले के शिरगांव का रहने वाला है. मालवणी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, जिसके दो दिन बाद स्थानीय अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मृतका ने प्रेम संबंध के बाद वाहिद से शादी की थी. सितंबर में मालवणी इलाके में अपने परिवार के घर पर उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतका की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि अगस्त में बेटी को पति के दूसरी महिला के साथ संबंधों के बारे में पता चला, जिसके बाद वह उसके साथ मारपीट करने लगा.

पुलिस अधिकारी ने FIR का हवाला देते हुए बताया कि सितंबर में महिला ने कांदिवली के शताब्दी अस्पताल से अपने परिवार को फोन कर गंभीर मारपीट की शिकायत की थी. उसकी बहन ने वीडियो कॉल किया, जिसमें उसने आरोपी को पत्नी के कपड़े उतारकर उसके साथ मारपीट करते हुए देखा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement