scorecardresearch
 

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा... मंदिर की छत गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई अब भी फंसे

महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थित यशवाड़ी मारुति मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के सामने बना सभा मंडप अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई. मलबे में 30 से 40 लोगों के फंस गए.

Advertisement
X
महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थित यशवाड़ी मारुति मंदिर में सभा मंडप की छत गिरने से कई लोग मलबे में दब गए. (Photo: ITG)
महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थित यशवाड़ी मारुति मंदिर में सभा मंडप की छत गिरने से कई लोग मलबे में दब गए. (Photo: ITG)

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तहसील स्थित प्रसिद्ध यशवाड़ी मारुति मंदिर परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के सामने बना सभा मंडप अचानक भरभराकर गिर पड़ा. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मलबे में करीब 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

कई श्रद्धालुओं के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. उन्हें आर.पी. अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है. घायलों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए. बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास लगातार किया जा रहा है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है. घटनास्थल की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक मंदिर का सभा मंडप अभी निर्माणाधीन था. 

प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर राहत कार्य तेज कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. हनुमान मंदिर और शनिवार का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे.

Advertisement

मंदिर में कीर्तन समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. मंडप सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे. कार्यक्रम जारी था तभी मंडप सभा की छत अचानक गिर गई. मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और नागरिकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. (इनपुट: दिलीप माने)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement