महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से पांच आरोपी जेल से फरार हो गए हैं. फरार आरोपी अलग-अलग मामलों में जेल में बंद थे. हालांकि आरोपियों को पकड़ने ने लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
यह भी पढ़ें:
घटना अहमदनगर से 80 किलोमीटर दूर करजेट शहर की है. जहां रविवार शाम करीब 7.30 बजे 5 कैदी फरार हो गए. फरार आरोपी रेप, मर्डर और आर्म केस में जेल में बंद थे. वहीं कैदी जेल से इस तरह से फरार हुए कि किसी को भनक तक नहीं लगी.
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लॉकअप की लकड़ी की छत को तोड़ दिया और फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि भागे गए आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं. मामले में पुलिस का तलाशी अभियान जारी है.
अमृतसर जेल से भागे कैदी
इससे पहले अमृतसर की सेंट्रल जेल से 3 विचाराधीन बंदी भाग गए. इस पूरे मामले में बंदी बैरक तोड़कर जेल की अंदरूनी और बाहरी दीवारों को लांघकर भागने में कामयाब हुए.