scorecardresearch
 

विवाहिता का अपहरण कर किया दुष्कर्म; रात भर गांव की चौपाल पर खंभे से बांधकर रखा

महाराष्ट्र के बीड़ में एक 17 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई. आरोपी ने पीड़िता को नदी किनारे जबरन ले जाकर बलात्कार किया और फिर उसे गांव की सार्वजनिक चौपाल के खंभे से बांधकर फरार हो गया.

Advertisement
X
पीड़िता महज 17 साल की है. (Photo: Representational)
पीड़िता महज 17 साल की है. (Photo: Representational)

महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. पिंपलनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिवरा पहाड़ी गांव में एक 17 साल की विवाहिता के साथ दरिंदगी की गई. आरोपी ने रेप के बाद उसे गांव की सार्वजनिक चावड़ी (चौपाल) के खंभे से बांधकर फरार हो गया.

पीड़िता 10 मार्च की रात अपने पति के साथ घर में सो रही थी. गर्मी ज्यादा होने की वजह से उनके घर का दरवाजा खुला था. इसी का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक पहले घर में घुसा और फिर पीड़िता का मुंह दबाकर उसे जबरन उठाकर नदी किनारे ले गया. 

आरोपी ने नदी किनारे पर पीड़िता का बलात्कार किया. दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को गांव के बीचों-बीच स्थित चावड़ी (चौपाल) पर ले आया. वहां उसने पीड़िता को एक खंभे से बांध दिया और खुद मौके से भाग निकला. पीड़िता बेहोशी की हालत में रात भर वहीं बंधी रही.

सरपंच और रिश्तेदारों ने की मदद

सुबह जब गांव के लोग वहां जमा हुए, तब ये भयानक मंजर देखकर हैरान रह गए. पीड़िता ने रोते हुए मदद की गुहार लगाई, लेकिन शुरुआत में कोई उसे बचाने आगे नहीं आया. फिर सरपंच और पीड़िता के रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर उसकी मदद की.

Advertisement

घटना के सदमे में डूबी पीड़िता ने दो दिन बाद हिम्मत जुटाई और अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई. आरोपी की पहचान वैभव गीताराम पटेकर के रूप में हुई है.

पुलिस हिरासत में आरोपी

पिंपलनेर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी वैभव पटेकर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 17 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: मेरठ में नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार , पुलिस ने दबोचा तो टेढ़ी हो गई चाल

पुलिस ने कहा, 'जैसे ही हमें इस घटना की शिकायत मिली, हमने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के बयान के आधार पर जांच जारी है. आरोपी फिलहाल पुलिस कस्टडी में है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement