मुंबई में भारी बारिश के चलते ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. महालक्ष्मी एक्सप्रेस को बदलापुर और वांगनी के बीच रोक दिया गया है. ट्रैक पर पानी भरने की वजह से इस ट्रेन को रोका गया है, सेंट्रल रेलवे ने इस बात की पुष्टि की है.
ट्रेन के रोके जाने के कारण उसमें यात्रा कर रहे करीब 700 यात्री फंस गए हैं. एनडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हो गई है. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं. ट्रेन में फंसे यात्रियों को बिस्कुट और पानी वितरित किया जा रहा है.
RPF and City police have reached the site where Mahalaxmi Express is held up. They are distributing biscuits and water to the stranded passengers. NDRF team will be reaching in shortly for evacuation.
— Central Railway (@Central_Railway)
इस बीच सेंट्रल रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर ने बचाव दल को ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकालने के निर्देश दिए हैं. वहीं सेंट्रल रेलवे ने महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वह ट्रेन से नीचे ना उतरें, ट्रेन सुरक्षित है. मौके पर एनडीआरएफ की 8 टीमों को रवाना किया गया और राहत एवं बचाव के लिए तीन नावों को भी भेजा गया है.
8 NDRF boats with personnel only few hundred metres away from site... Will shortly reach the train.
— Central Railway (@Central_Railway)
बता दें कि मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित है. मुंबई के बदलापुर स्टेशन के ट्रैक पर पानी भर गया है, जिसके चलते कई रेल सेवा को रोक दिया गया है, वहीं कई लोकल ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.
Maharashtra: Mahalaxmi Express held up between Badlapur and Wangani with around 2000 passengers. Railway Protection Force & City police have reached the site where the train is held up. NDRF team to reach the spot soon.
— ANI (@ANI)