scorecardresearch
 

बेटे ने घर से चुराए मां के लाखों रुपये के गहने, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर से एक महिला का लाखों का कहना चोरी हो गया. जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
बेटे ने चुराए मां के गहने. (Photo: Representational )
बेटे ने चुराए मां के गहने. (Photo: Representational )

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक 30 साल के आदमी ने घर से अपनी मां के ही गहने चुरा लिए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. हालांकि वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

शिकायतकर्ता सुनीता दगडू भामरे (50), जो लातूर तहसील के भड़गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार को एक अनजान आदमी उनके घर में घुसा और उनके सोने के गहने चुरा लिए. जिसमें एक हार, छह अंगूठियां और दो झुमके शामिल थे.

यह भी पढ़ें: पलामू में बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मॉब लिंचिंग का मामला दर्ज

पुलिस ने जांच शुरू की और मौके पर जाकर जांच करने, लोकल इंटेलिजेंस इनपुट, संदिग्धों के वेरिफिकेशन और टेक्निकल एनालिसिस के बाद, शक की सुई 30 साल के मजदूर प्रशांत भामरे की ओर गई. एक अधिकारी ने बताया कि शक के बाद प्रशांत भामरे को चोरी के महज तीन घंटे के अंदर ही पकड़ लिया गया. लगातार पूछताछ करने पर उसने चोरी करना कबूल कर लिया.

पुलिस को पता चला कि उसने गहने चुराए थे और उन्हें अपने ही घर में एक अलमारी के अंदर छिपा दिया था. उससे पूछताछ के बाद उन्होंने कीमती सामान बरामद किया और उसकी मां को लौटा दिया. पुलिस ने बताया कि जिस तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, उसे देखकर बेटे पर ही शक हो गया था. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement