scorecardresearch
 

महाराष्ट्र: 10 से 15 लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल, दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में शाहिद सनदी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. मामले में एक अन्य आरोपी शाहरुख देसाई को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस जांच कर रही है कि कितनी लड़कियां प्रभावित हुईं और क्या वीडियो से जुड़े डिजिटल सबूत मौजूद हैं.

Advertisement
X
प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक गिरफ्तार (Photo: Representational)
प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक गिरफ्तार (Photo: Representational)

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के हातकणंगले क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक पर कई लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने और कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं. इस मामले में शाहिद समीर सनदी नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार आरोप है कि शाहिद सनदी ने कई लड़कियों को प्रेम संबंधों में फंसाकर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उनके साथ निजी वीडियो बनाए. बाद में इन वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप सामने आया है. इस मामले के बाद एक पीड़िता सामने आई और शिकायत दर्ज कराई गई.

पीड़िता के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद राजारामपुरी पुलिस ने मामला हातकणंगले पुलिस को ट्रांसफर कर दिया. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी के पास कई वीडियो और चैट रिकॉर्ड हो सकते हैं. हालांकि आरोप है कि गिरफ्तारी की आशंका के चलते कुछ डेटा डिलीट किया गया था. पुलिस ने मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस को साइबर सेल के पास जांच के लिए भेज दिया है.

प्रेम जाल और ब्लैकमेलिंग का मामला

इस मामले में एक अन्य युवक शाहरुख देसाई का नाम भी सामने आया है. आरोप है कि उसने इस पूरे मामले में आरोपी की मदद की थी. शाहरुख पहले फरार बताया जा रहा था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे कराड शहर से हिरासत में ले लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक दो पीड़िताओं की तरफ से औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि यदि अन्य पीड़िताएं सामने आती हैं तो उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा.

Advertisement

पुलिस की जांच में और पीड़िताओं के सामने आने की संभावना

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि डिजिटल फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी. जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है.
 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- दीपक सूर्यवंशी
Live TV

Advertisement
Advertisement