scorecardresearch
 

'बस आज की रात है जिंदगी...', सिया के पिता संग केतन का डांस, सगाई का Video आया सामने

केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों परिवार खुशी से जश्न मनाते और डांस करते नजर आ रहे हैं. इस बीच सिया के पिता प्रवीण गोयाल ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने पुलिस जांच में पूरा सहयोग देने और दोष साबित होने पर कानून के अनुसार सख्त सजा की मांग की है.

Advertisement
X
केतन और सिया की सगाई का वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)
केतन और सिया की सगाई का वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)

केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज नए वीडियो और नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों परिवारों के बीच खुशी का माहौल है. हर तरफ हंसी, गाने और डांस का माहौल दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद शायद ही कोई अंदाजा लगा सके कि कुछ समय बाद यही रिश्ता एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बदल जाएगा.

सामने आए वीडियो में सिया गोयल और केतन अग्रवाल की सगाई का समारोह दिखाई दे रहा है. परिवार के सदस्य गाने गा रहे हैं और डांस कर रहे हैं. वीडियो में केतन अपने चाचा के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. पूरे समारोह में खुशियों का माहौल दिखाई देता है.

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के बीच सिया गोयल, केतन अग्रवाल और चेतन चौधरी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं. इन वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. फिलहाल इस मामले में आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं. दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है.

सिया के पिता ने बताया, 12 घंटे तक हुई पूछताछ

Advertisement

इस बीच सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयाल ने आजतक से बातचीत में बताया कि वह और उनकी पत्नी पूजा गोयाल पुलिस जांच में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि वे सुबह करीब 11:30 बजे पहुंचे थे और रात करीब 11:30 बजे तक पुलिस ने उनसे पूछताछ की. लगभग 12 घंटे तक पुलिस ने उनसे कई सवाल पूछे और उन्होंने अपनी जानकारी के अनुसार सभी सवालों के जवाब दिए. दोनों ने अपना बयान भी दर्ज कराया.

'अगर जानकारी होती तो जरूर कदम उठाता'

प्रवीण गोयाल ने कहा कि पुलिस ने उनसे यह भी पूछा कि क्या उन्हें सिया और इस पूरे मामले के बारे में पहले से कोई जानकारी थी. उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी. अगर उन्हें किसी भी तरह की जानकारी होती तो वह जरूर कोई कदम उठाते और जरूरत पड़ने पर इस रिश्ते को टालने या रोकने की बात करते. उनका कहना था कि उनके सामने ऐसी कोई बात कभी नहीं आई.

चेतन को लेकर भी दिया जवाब

सिया के पिता ने बताया कि पहले उनकी पत्नी ने भी कहा था कि चेतन चौधरी से केवल एक क्रिकेट मैच के दौरान मुलाकात हुई थी. उन्होंने कहा कि इस समय उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और लगातार मीडिया के आने-जाने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी दुकान भी बंद करनी पड़ी.

Advertisement

कुंडली मिलान पर भी दी जानकारी

प्रवीण गोयाल ने बताया कि शादी से पहले केतन के परिवार की ओर से सिया की जन्म कुंडली मांगी गई थी. उन्होंने कुंडली दे दी थी. बाद में उन्हें बताया गया कि दोनों की 27 से 28 गुण मिल रहे हैं और इसके बाद रिश्ते के लिए सहमति बनी थी. उन्होंने उन चर्चाओं को भी खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि दोनों परिवारों के बीच भविष्य में दूसरे भाई-बहनों की शादी को लेकर भी कोई बातचीत हुई थी. उन्होंने साफ कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था और इस तरह की बातों में कोई सच्चाई नहीं है.

'अगर दोषी साबित हुई तो सख्त सजा मिले'

प्रवीण गोयाल ने कहा कि अगर जांच में उनकी बेटी सिया गोयल दोषी साबित होती है तो उसे कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि केतन अग्रवाल के साथ जो हुआ है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसे उसके अपराध के अनुसार सजा मिलनी चाहिए. फिलहाल पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी है. सिया गोयल और चेतन चौधरी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement