scorecardresearch
 

'केतन को मार देंगे...' चेतन-सिया ने पहले ही बता दिया था प्लान? पुणे मर्डर केस में क्लासमेट की एंट्री

केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच के दौरान एक और युवक का नाम सामने आया है. यह युवक मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का क्लासमेट है. सूत्रों के मुताबिक, चेतन चौधरी और सिया गोयल ने केतन की हत्या की प्लानिंग के बारे में उससे बात की थी. दोनों ने उसे 18 जून को साथ चलने के लिए भी कहा था, लेकिन वह उनके साथ नहीं गया.

Advertisement
X
18 जून को लोहागढ़ किले पर हुई थी केतन की मौत. (File Photo: ITG)
18 जून को लोहागढ़ किले पर हुई थी केतन की मौत. (File Photo: ITG)

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब एक नया किरदार सामने आया है. पुलिस जांच में एक ऐसे युवक का नाम सामने आया, जो आरोपी चेतन चौधरी का क्लासमेट है. सूत्रों का दावा है कि चेतन और सिया गोयल ने कथित तौर पर केतन की हत्या का प्लान पहले ही उसके साथ शेयर किया था. उसे 18 जून को लोहागढ़ किले पर साथ चलने के लिए भी कहा था. हालांकि, वह नहीं गया.

अब पुणे ग्रामीण पुलिस उसी युवक से पूछताछ कर रही है. सवाल है कि क्या इस दोस्त को पहले से साजिश की जानकारी थी, और अगर थी, तो उसने किसी को बताया क्यों नहीं?

सूत्रों के मुताबिक, कथित साजिश की जानकारी इस युवक को पहले से थी. दावा है कि चेतन और सिया ने उससे केतन को रास्ते से हटाने की बात की थी. दोनों ने उसे 18 जून को लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए साथ चलने के लिए इनविटेशन भी दिया था. हालांकि, वह उनके साथ नहीं गया.

ketan agarwal murder case third man questioned over alleged murder plot

हत्या के बाद सबसे पहले इसी दोस्त से मिला चेतन?

जांच में एक और जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, वारदात के बाद चेतन चौधरी सबसे पहले इसी युवक से मिला था. वहीं, सिया गोयल ने भी घटना के बाद उससे बात की थी. अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उन बातचीत में क्या कहा गया था? क्या सिर्फ घटना की जानकारी दी गई थी या फिर कथित साजिश से जुड़े दूसरे पहलुओं पर भी चर्चा हुई थी?

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले सिया, फिर चेतन और क्राइम स्पॉट... किले से जहां गिरा केतन, वहां तक पहुंचने में लगते हैं 25 मिनट

जांच में पता चला है कि यह युवक महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला है और फिलहाल पुणे के बालेवाड़ी में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. मई के आखिरी हफ्ते से उसकी चेतन चौधरी से लगातार बातचीत हो रही थी. अब पुलिस कॉल डिटेल, चैट, लोकेशन हिस्ट्री और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि बातचीत की पूरी टाइमलाइन समझी जा सके.

ketan agarwal murder case third man questioned over alleged murder plot

'हत्या मत करो', दोस्त ने दी थी सलाह!

सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि जब चेतन और सिया ने हत्या की प्लानिंग की बात उसके सामने रखी, तब उसने दोनों को ऐसा कदम न उठाने की सलाह दी थी. हालांकि, पुलिस फिलहाल इस दावे की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की भूमिका क्या थी. पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

ketan agarwal murder case third man questioned over alleged murder plot

अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे कितनी जानकारी मिली थी, उसने किसी को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी और घटना के बाद आरोपियों से उसकी बातचीत का मकसद क्या था. फिलहाल पुलिस ने इस युवक को आरोपी नहीं बताया है. जांच एजेंसियां उसके बयान, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सबूतों का मिलान कर रही हैं.

Advertisement

18 जून को लोहागढ़ किले पर आखिर क्या हुआ था, इसका जवाब तलाशने की कोशिश जारी है. लेकिन जांच में सामने आया नया नाम बताता है कि कहानी सिर्फ दो आरोपियों तक सीमित नहीं रह गई. अब देखना होगा कि इस तीसरे युवक की पूछताछ से जांच को कौन-सी नई कड़ी मिलती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement