scorecardresearch
 

बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, सबसे बड़े वोट मार्जिन से दर्ज की जीत

महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने देश में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 2 लाख 18 हजार 930 वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की है. जीत के बाद सुनेत्रा ने मतदाताओं का धन्यवाद किया और शरद पवार के समर्थन को अहम बताया.

Advertisement
X
सुनेत्रा पवार 2 लाख 18 हजार 930 वोटों के अंतर से जीतीं. (Photo- ITGD)
सुनेत्रा पवार 2 लाख 18 हजार 930 वोटों के अंतर से जीतीं. (Photo- ITGD)

महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. अंतिम दौर की गिनती में ही उन्हें 9,212 वोट मिले हैं. इसी के साथ उन्होंने 2 लाख 18 हजार 930 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल कर ली है. ये जीत का अंतर पूरे देश में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. 

सुनेत्रा पवार ने इन आंकड़ों के साथ उत्तर प्रदेश की साहिबाबाद सीट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2022 में वहां सुनील कुमार शर्मा ने 2,14,835 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.

बारामती के इस उपचुनाव में कुल 2,23,000 वोट पड़े. यहां कुल 4,82,000 रजिस्टर्ड मतदाता हैं, जिनमें से 58% ने मतदान किया. ये मतदान प्रतिशत 2024 के विधानसभा चुनाव (72%) के मुकाबले में कम रहा.

जीत के बाद क्या बोलीं सुनेत्रा पवार?

इस ऐतिहासिक जीत के बाद सुनेत्रा पवार ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने शरद पवार के समर्थन पर भी प्रतिक्रिया दी. सुनेत्रा पवार ने कहा, 'अजित पवार के चले जाने के बाद ये पहला चुनाव है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ये चुनाव लड़ना पड़ेगा. बारामती के लोगों का ये प्यार और वोट अजित दादा को सच्ची श्रद्धांजलि है. मैं तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा करती हूं.'

Advertisement

सुनेत्रा ने आगे कहा, 'बारामती मेरा परिवार है. शरद पवार सहित मुझे जो समर्थन मिला है, वो मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगी और विकास की विरासत को आगे ले जाने का प्रयास करूंगी.'

यह भी पढ़ें: Bypoll Results 2026 LIVE: बारामती में सुनेत्रा पावर ने रचा इतिहास, 3 सीटों पर बीजेपी की जीत

पिछला मुकाबला और नया रिकॉर्ड

बता दें कि साल 2024 के विधानसभा चुनाव में बारामती में 72% मतदान हुआ था. उस समय अजित पवार का मुकाबला उनके भतीजे युगेंद्र पवार से था. युगेंद्र को तब करीब 85,000 वोट मिले थे. लेकिन इस बार सुनेत्रा पवार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement