scorecardresearch
 

प्राइवेट स्कूल में टीचर ने बजाई लाउडस्पीकर पर अजान, विरोध हुआ तो प्रिंसिपल बोले- आगे से ऐसा नहीं होगा

Mumbai News: BJP के स्थानीय विधायक योगेश सागर ने दावा किया कि स्कूल में अजान जानबूझकर बजाई गई, गलती से नहीं, और स्कूल इसके लिए जिम्मेदार शिक्षक को बचाने की कोशिश कर रहा है. वहीं, स्कूल प्रिंसिपल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अजान बजाने के मामले में टीचर को निलंबित कर दिया गया है.

Advertisement
X
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Mumbai News: कांदिवली उपनगर में एक प्राइवेट स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान 'अजान' बजाने के मामले को लेकर हंगामा मच गया. इसके विरोध में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जाकर जमकर प्रदर्शन किया. स्कूल प्रबंधन ने अजान बजाने के लिए जिम्मेदार टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है.

दरअसल, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में सुबह होने वाली प्रार्थना सभा के दौरान लाउडस्पीकर पर अजान बजाई गई थी. जब यह बात उनको पता चली तो वो अपना विरोध जताने पहुंचे. 

इस विरोध प्रदर्शन में BJP के स्थानीय विधायक योगेश सागर भी अपने कार्यकर्ताओं संग शामिल हुए. बीजेपी विधायक ने दावा किया कि स्कूल में अजान जानबूझकर बजाई गई, गलती से नहीं, और स्कूल इसके लिए जिम्मेदार शिक्षक को बचाने की कोशिश कर रहा है.

स्कूल प्रिंसिपल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अजान बजाने के मामले में टीचर को निलंबित कर दिया गया है. प्रिंसिपल ने कहा, 'हम वादा करते हैं कि आगे से ऐसा नहीं होगा.' आगे अपनी सफाई में प्रिंसिपल बोले कि स्कूल में सरस्वती पूजा, गणपति पूजा और नवरात्रि पूजा भी आयोजित की जाती है. 

Advertisement

वहीं, पुलिस कमिश्नर अजय कुमार बंसल ने कहा, 'कांदिवली में आज एक शिकायत मिली कि एक स्कूल में सुबह की सभा के दौरान अजान बजाई गई. मामले की जांच की जा रही है.'

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement