scorecardresearch
 
सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर जीएम निलंबित

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी के मामले में ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की परियोजना क्रियान्वयन जिला इकाई में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ महाप्रबंधक राजीव कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Advertisement
X

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम-सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर शर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.

शर्मा को निलंबित किए जाने के बाद ग्वालियर के केके खरे को मुरैना के महाप्रबंधक का कार्यभार सौंपा गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement