scorecardresearch
 

दरिंदगी! 4 साल के मासूम का अपहरण, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम हुई तो पत्थर से कूचकर की हत्या

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी में चार वर्षीय निर्मल हेम्ब्रम के अपहरण के बाद हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोपी देवेन्द्र बोदरा ने बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश की और विरोध पर पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. पुलिस ने चक्रधरपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर शव व खून सना पत्थर बरामद किया है.

Advertisement
X
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Satyajit/ITG)
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.(Photo: Satyajit/ITG)

पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी क्षेत्र में जिस घटना को शुरुआत में बच्चा चोरी का मामला बताया जा रहा था, वह जांच में चार वर्षीय मासूम के अपहरण और निर्मम हत्या का मामला निकला. दरअसल, 26 फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटपानी निवासी बालेमा हेम्ब्रम ने अपने पुत्र निर्मल हेम्ब्रम के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत के आधार पर मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में पत्थर से कुचलकर 55 वर्षीय शख्स की हत्या, जंगल में फेंका शव

चक्रधरपुर से आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने चक्रधरपुर के उलीडीह गांव से देवेन्द्र बोदरा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्चे का अपहरण किया था. उसने पूछताछ में बताया कि वह मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश कर रहा था.

विरोध करने पर पत्थर से कूचकर हत्या

आरोपी के अनुसार बच्चे ने विरोध किया और शोर मचाया. खुद को बचाने के लिए उसने चार वर्षीय बच्चे को पत्थर से कूचकर हत्या कर दी.

Advertisement

आरोपी की निशानदेही पर चुईगुटू पहाड़ क्षेत्र से बच्चे का शव और खून से सना पत्थर बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement