scorecardresearch
 

पार्टी जीत के इंतजार में एक साल तक नहीं कटवाए बाल-दाढ़ी, धनबाद में बीजेपी कार्यकर्ता सुनील कुमार पाण्डेय ने पूरा किया वादा

धनबाद के बीजेपी कार्यकर्ता सुनील कुमार पाण्डेय ने बंगाल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का संकल्प लिया था और एक साल तक बाल-दाढ़ी नहीं कटवाई. जैसे ही नतीजे सामने आए, उन्होंने धनबाद में सार्वजनिक रूप से अपना प्रण पूरा किया और बाल-दाढ़ी कटवाई. यह घटना राजनीतिक समर्पण की मिसाल बन गई है.

Advertisement
X
बीजेपी कार्यकर्ता सुनील कुमार पाण्डेय ने का संकल्प हुआ पूरा (Photo: Sithun Modak/ITG)
बीजेपी कार्यकर्ता सुनील कुमार पाण्डेय ने का संकल्प हुआ पूरा (Photo: Sithun Modak/ITG)

झारखंड के धनबाद से एक अलग ही राजनीतिक आस्था और समर्पण का मामला सामने आया है, जहां बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने अपने संकल्प को पूरा करने के बाद बाल और दाढ़ी कटवाई. धनबाद के भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार पाण्डेय ने यह प्रण लिया था कि जब तक पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बन जाती, तब तक वे अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे. इस संकल्प के चलते उन्होंने करीब एक साल तक अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवाई.

जैसे ही पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने की खबर सामने आई, सुनील कुमार पाण्डेय ने अपना प्रण पूरा किया. इसके बाद धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने बाल और दाढ़ी कटवाई. इस मौके पर बीजेपी विधायक राज सिन्हा और अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. 

पार्टी के प्रति समर्पण का अनोखा उदाहरण बना मामला

यह पूरा दृश्य लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इसे राजनीतिक आस्था और समर्पण का उदाहरण बताया. बाल और दाढ़ी कटवाने के दौरान कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला. सुनील कुमार पाण्डेय मनई टांड मंडल के आईटी सेल के हेड के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने यह संकल्प पार्टी के प्रति अपनी आस्था और विश्वास के चलते लिया था. उनके अनुसार, जब तक बंगाल में बीजेपी की सरकार नहीं बनती, तब तक वे अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे.

Advertisement

कार्यकर्ता की आस्था और विश्वास ने खींचा सबका ध्यान

उन्होंने कहा कि जैसे ही उनका संकल्प पूरा हुआ, उन्होंने अपना प्रण पूरा किया और बाल-दाढ़ी कटवा ली. इस कदम को उनके साथियों ने पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा का प्रतीक बताया है. धनबाद से आई यह तस्वीरें सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. लोग इसे एक कार्यकर्ता के जज़्बे और राजनीतिक प्रतिबद्धता की अनोखी मिसाल के रूप में देख रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement