जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में बुधवार को कुछ आतंकी हथियार सहित (जम्मू-कश्मीर) बैंक लूटने के इरादे से आए तो बैंक के सुरक्षाकर्मियों ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया. सुरक्षाकर्मियों ने उनकी आंखों में मिर्ची का पाउडर फेंक दिया और उनके हथियार छिन लिए. उसके बाद चोर अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग निकले.
Shopian: J&K bank's security guard foils attempt of bank loot by throwing chilli powder in eyes of terrorists who tried to snatch his weapon
— ANI (@ANI_news)
इस तरह से बैंक के सुरक्षाकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल कर बैंक को लूटने से बचा लिया. बैंक के सभी कर्मचारियों ने को धन्यवाद देते हुए उनकी सराहना की और कहा कि आप जैसे बहादुर सुरक्षाकर्मियों का इस बैंक में होना एक गौरव की बात है.
पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में बैंक लूटने की घटनाओं में इजाफा हुआ है. कई मौकों पर आतंकी लाखों की लूट को अंजाम देने में सफल भी हुए हैं. लेकिन इस बार लूट के इरादे से आए आतंकियों को बैंक के सुरक्षाकर्मियों की दिलेरी के आगे मुंह की खानी पड़ी.