scorecardresearch
 

किश्तवाड़ में ढेर जैश कमांडर सैफुल्लाह का वीडियो सामने आया, क़ुरआन शरीफ की आयतें पढ़ता दिखा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद कमांडर सैफुल्लाह का एक पुराना वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह एक पानी की धारा के पास पत्थर पर बैठा कुरान शरीफ की आयतें पढ़ता दिख रहा है. सुरक्षा बलों ने रविवार को हुई मुठभेड़ में सैफुल्लाह समेत दो आतंकियों को मार गिराया था. सैफुल्लाह डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र में कई हमलों के लिए जिम्मेदार था.

Advertisement
X
जैश कमांडर सैफुल्लाह का पुराना वीडियो सामने आया (Photo: Screengrab)
जैश कमांडर सैफुल्लाह का पुराना वीडियो सामने आया (Photo: Screengrab)

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद कमांडर सैफुल्लाह का एक पुराना वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसके मारे जाने से पहले का है. वीडियो में सैफुल्लाह किश्तवाड़ में एक पानी की धारा के पास बैठकर कुरान शरीफ की आयतें पढ़ता नजर आ रहा है.

बता दें, रविवार को किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच तीव्र मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सैफुल्लाह और दो अन्य पाकिस्तानी आतंकी मारे गए. सुरक्षा बलों ने इसे बड़ी सफलता बताया है.

मारे जाने से पहले का वीडियो आया सामने

सुरक्षा एजेंसियों ने मुठभेड़ के बाद मारे गए आतंकियों की पहचान की. इनमें से एक की पहचान जैश कमांडर सैफुल्लाह के रूप में हुई. अधिकारियों के अनुसार सैफुल्लाह डोडा-किश्तवाड़ बेल्ट में कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था.

सामने आया वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुठभेड़ से पहले का है. वीडियो में वह सामान्य तरीके से बैठा नजर आता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी पुराने समय में रिकॉर्ड किया गया था.

Advertisement

डोडा-किश्तवाड़ बेल्ट में कई हमलों का था जिम्मेदार

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है और आगे भी सर्च अभियान जारी रहेगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement