scorecardresearch
 

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में आतंकी ढेर, सेना के 2 जवान घायल, एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तंगमार्ग इलाके में बुधवार को सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया. जबकि इस दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए.

Advertisement
X

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तंगमार्ग इलाके में बुधवार को सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया. जबकि इस दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि तंगमार्ग के कुंजेर इलाके में और सेना के बीच मुठभेड़ हुई. फिलहाल ऑपरेशन जारी है. घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट के आसपास शुरू हुई और अब तक जारी है.

बता दें कि इसके पहले जम्मू क्षेत्र में बीते गुरुवार को में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की मौत हो गई. ये दोनों अधिकारी अपने हथियारों के साथ नौकरी से भाग गए थे. उनके पास से एक AK- 47 राइफल और एक INSAS राइफल बरामद हुई.

जबकि 10 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में हुए में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement