जम्मू-कश्मीर में सरकार को लेकर जारी असमंजस के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि यदि महबूबा मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहतीं तो बीजेपी से गठबंधन खत्म क्यों नहीं कर देतीं.
महबूबा पर उठाए सवाल
उमर ने उन मुद्दों को लेकर महबूबा मुफ्ती पर सवाल उठाए, जिन्हें लेकर वह बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने को राजी नहीं हैं. उमर ने कहा कि बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए जो समझौता उनके पिता ने किया था, वह उसी पर आगे क्यों नहीं बढ़ रहीं? अब उन समझौतों की बात क्यों कर रही हैं? उमर ने यह बात महबूबा के दो दिन पहले देने के बाद कही है.
जनता को बताएं क्या था समझौता
उमर ने कहा कि 'महबूबा 10 दिन के भीतर जम्मू-कश्मीर की जनता को बताएं कि कौनसे समझौते हैं जिन पर वह सरकार चलाना चाहती हैं या फिर राज्यपाल को सूचित करें कि वह नहीं चलाएंगी. ताकि विधानसभा भंग की जा सके और कराए जा सकें.'
महीने भर से है राष्ट्रपति शासन
जम्मू-कश्मीर में महीने भर से राष्ट्रपति शासन लागू है. मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का 7 जनवरी को निधन हो गया था. इसके बाद से ही राष्ट्रपति शासन लागू है. राज्यपाल एनएन वोहरा भी बीजेपी और पीडीपी को अल्टीमेटम दे चुके हैं, पर अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है.