आतंकवादी संगठन में शामिल होने वाले कश्मीर के फुटबॉलर माजिद इरशाद खान ने गुरुवार देर रात 11:30 बजे सरेंडर कर दिया. फिलहाल वह अवंतिपोरा में विक्टर फोर्स के साथ है. माजिद के फैमिली और दोस्तों ने सरेंडर करने के लिए उस पर दबाव बनाया. घाटी में सोशल मीडिया पर बड़ा अभियान चलाया गया था. साउथ कश्मीर के डीआईजी के सामने उसने सरेंडर कर दिया.
उसके पिता ने कहा कि हम चाहते हैं कि वह वापस आ जाएं. साथ ही उसके पिता ने कहा कि पुलिस हमें बता रही है कि वो उसे वापस लाएंगे. उसके दोस्त और परिवार वाले बहुत परेशान और चिंतित हैं.
: Anantnag's 20-year-old footballer who joined LeT recently, has surrendered before security forces in Kashmir (File pic)
— ANI (@ANI)
बता दें कि एक फुटबॉल खिलाड़ी माजिद इरशाद खान (20 साल) एक में शामिल हो गया था. अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में वह खिलाड़ी लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया था. ऐसा माना जा रहा है कि खिलाड़ी अपने दोस्त यावर निसार शेरगुजरी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया. शेरगुजरी आतंकवादी था और वह अगस्त महीने में सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ में मारा गया था.
फेसबुक पोस्ट के जरिए किया था इशारा
खान ने 29 अक्टूबर को एक फेसबुक पोस्ट के आतंकवादी ग्रुप में शामिल होने के बारे में इशारा किया था. उसने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, 'जब शौक ए शहादत हो दिल में, तो सूली से घबराना क्या.' बता दें कि खान 9 क्लास से लोकल फुटबॉल क्लब का मेंबर था.
वीडियो के जरिए मां ने लगाई गुहार
सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में खिलाड़ी की मां आयशा उसके वापसी की गुहार लगा रही. वीडियो में उसकी मां बोल रही है कि लौट आओ और हमारी जान ले लो, उसके बाद चले जाना. तुम मुझे किसके लिए छोड़ गए?