जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया. मुठभेड़ में लश्कर के टॉप आतंकी अबु ओसामा समेत तीनों आतंकी मारे गए. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षा बलों ने मौके से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है.
Encounter between security forces & militants underway in District Kupwara (J&K), one militant killed. More details awaited
— ANI (@ANI_news)
ऐसे शुरू हुई मुठभेड़
मुठभेड़ कुपवाड़ा जिले के दर्दपोरा लोलाब इलाके में हो रही है. पुलिस और 28 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने मिलकर लोलाब इलाके में तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इससे पहले जनवरी में ही एक में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए थे. चार दिन पहले ही अनंतनाग में भी एक आतंकी मारा गया था.
नवंबर में भी हुई थी ऐसी ही मुठभेड़
पिछले साल नवंबर में कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ऐसी ही मुठभेड़ हुई थी. 17 घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ के दौरान 41 राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल हो गए थे. वह 41 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग अफसर थे.