जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षा बलों को बांदीपोरा के लावडुरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू किया. इसी बीच आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया है.
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है. यहां 2 से 3 आतंकियों के एक मकान में छिपे होने की खबर है.
Chinar Corps-Indian Army: One terrorist neutralised in the ongoing operation in Bandipora. Operation in progress.
— ANI (@ANI)
इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 16 अक्टूबर को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे. उस दिन सुरक्षाबलों को बिजबेहरा क्षेत्र के पजलपोरा गांव में के छिपे होने की विशेष सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी की थी.
इसी तरह पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में 8 अक्टूबर को कृष्णाघाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया. पाक आर्मी के चार जवानों ने एलओसी क्रॉस कर भारतीय चौकी पर फायरिंग कर दी, जिसमें जवान राहुल भैरू सुलगेकर शहीद हो गए.
भारतीय सेना द्वारा समूह का पता लगाया गया है. सूत्रों ने कहा कि यहां घुसपैठ की कोशिश थी. पाकिस्तान की सेना आतंकवादियों को खदेड़ रही थी. जब घुसपैठियों को पाक की सेना खदेड़ नहीं पाई तो गोलीबारी शुरू कर दी.